फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Mother-daughter had to give information about daughter's disappearance

मथुरा: पुत्री के लापता होने की सूचना देना मां-बेटी को पड़ा भारी

Sun, 18 Jul 2021 07:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Mother-daughter had to give information about daughter's disappearance
कोसीकलां (मथुरा)। शनिधाम कोकिलावन पुलिस चौकी से पकड़ा गया चेन स्नैचर पुलिस को चकमा देकर भाग निकलने का गुस्सा चौकी प्रभारी ने विधवा एवं उसकी पुत्री पर मारपीट करके निकाला। विधवा अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने की शिकायत लेकर गई थी। जानकारी करने पहुुंचे भतीजे को भी पुलिस ने नहीं बख्शा और चौकी में बैठा लिया। आरोप है कि पुलिसकर्मी मारपीट कर जबरन भतीजे को चेन स्नैचर साबित करना चाहते हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव जाव निवासी विधवा रेखा पत्नी धर्म सिंह कोकिलावन में चिड़वा-चनोरी का प्रसाद बेचकर छह बच्चों का पालन पोषण करती है। शनिवार को वह दो नाबालिग पुत्रियों के साथ प्रसाद बेच रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक चेन स्नैचर को पकड़ लिया। बताते हैं कि शाम चार बजे रेखा की नाबालिग पुत्री अचानक लापता हो गई।
विज्ञापन

कोकिलावन चौकी में पहुंचकर जानकारी दी। पुलिस रेखा एवं पुत्री महकन से पूछताछ करने लगी। इसी दौरान मौका पाकर चेन स्नैचर पुलिस की आंखों में धूल झोंक भाग गया। रेखा व उसकी पुत्री गांव नहीं पहुंची तो रेखा के जेठ का लड़का अजय उसे खोजते हुए चौकी पहुंच गया। चौकी प्रभारी ने अजय की मजामत कर दी। रेखा एवं महकन ने जब विरोध किया तो पुलिस ने मां-बेटी के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात्रि चौकी पर पहुंचे अन्य ग्रामीणों के विरोध के चलते पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। रविवार की सुबह रेखा ने थाना पहुुंचकर प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार को पूरे मामले से अवगत कराया। पंवार ने बताया कि मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed