{"_id":"5a1431ee4f1c1b69678bd076","slug":"mathura-minor-boy-murdered-in-night-grandmother-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में दादी के साथ सो रहे किशोर की हत्या, वृद्धा को किया अधमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में दादी के साथ सो रहे किशोर की हत्या, वृद्धा को किया अधमरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 21 Nov 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
Murder
मथुरा में बलदेव क्षेत्र के गांव नगला सेहत में मंगलवार की तड़के एक किशोर की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई, जबकि उसकी दादी को बदमाशों ने अधमरा कर दिया। घटना की वजह साफ नहीं हो सकी है लेकिन परिवार वालों से जानकारी के बाद पुलिस ने दस लोगों को उठाया है। इस वारदात से ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ भारी गुस्सा है।
दिल दहला देने वाली यह वारदात नगला सेहत गांव के जंगल में कैलाश पुल के पास की है। सेहत गांव निवासी ओमप्रकाश ने खेत पर ही फसलों की देखभाल को झोंपड़ी बना रखी है। झोंपड़ी में ही भैंस भी बंधती हैं। सोमवार की रात को ओमप्रकाश की पत्नी केला देवी (60) नाती सचिन (15) पुत्र नवल किशोर के साथ सोई थीं।
मंगलवार की तड़के जब ओमप्रकाश झोंपड़ी में पहुंचा तो देखा कि सचिन का रक्तरंजित शव चारपाई पर पड़ा था जबकि पास में ही उसकी दादी केला देवी खून से लथपथ हालत में पड़ी थीं। ओमप्रकाश ने शोर मचा दिया। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। गंभीर घायल केला देवी को आगरा में भर्ती कराया है। पुलिस ने सचिन के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम में सचिन के सिर पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है। इस घटना की वजह साफ नहीं हो सकी है। हालांकि ग्रामीण कह रहे हैं कि झोंपड़ी के पास ही गंगाजल परियोजना का काम चल रहा है। मजदूर काम करते रहते हैं। हो सकता है इनमें से किसी मजदूर ने वारदात को अंजाम दे दिया हो।

Trending Videos
हत्या की वजह ये तो नहीं
परिवार वाले किसी से दुश्मनी की बात से साफ इंकार कर रहे हैं। झोंपड़ी में ऐसा कुछ था नहीं जो लूट के लिए वारदात की जाए। माना जा रहा है कि रात को बदमाश पहुंचे और महिला को पकड़ लिया। सचिन ने या तो विरोध किया होगा या फिर उसने किसी को पहचान लिया होगा।
इसी के चलते उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने सभी बिंदुओं पर पड़ताल शुरू कर दी है। एसएसपी स्वप्निल ममगाई और एसपी देहात आदित्य शुक्ला भी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने थाना प्रभारी को तत्काल खुलासे के निर्देश दिए।