फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mathura markets open during bharat bandh protests

मथुरा और कोसी में भारत बंद बेअसर, दिनभर खुले रहे बाजार, वृंदावन में नहीं खुली दुकानें

Fri, 07 Sep 2018 10:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 07 Sep 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
mathura markets open during bharat bandh protests
मथुरा में खुले बाजार - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले में एससी-एसटी एक्ट के विरोध में सड़कों पर आक्रोश दिखा। सब्जी मंडियां बंद रहीं। व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। राधाकुंड, गोवर्धन और फरह में दोपहर तक बाजार बंद रहे। हालांकि मथुरा शहर में सिविल लाइंस का क्षेत्र छोड़कर बाकी जगह बाजार खुले रहे।
विज्ञापन

 
मथुरा महानगर में तो बंद का कहीं कोई असर देखने को नहीं मिला। केवल सिविल लाइंस में ही दुकानें बंद रहीं। यहां के व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। क्षत्रिय महासभा के लोगों ने हाईवे के पास बीएसए कॉलेज वाला रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन


इससे स्कूली वाहन भी फंस गए। करीब एक घंटे तक मार्ग ठप रहा। जाम बढ़ने पर इस मार्ग पर स्थित स्कूलों की भी छुट्टी कर दी गई। सब्जी मंडी भी पूरी तरह से बंद रही। व्यापारियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइंस में बंद रही दुकानें

सिविल लाइंस क्षेत्र में व्यापारियों ने दुकानों को बंद कर दिया। यहां की दुकानें सारा दिन बंद रहीं। व्यापारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।
सिविल लाइंस के अलावा पूरे शहर में बाजार बंद का कहीं कोई असर देखने को नहीं मिला। 

गोवर्धन में सारा दिन बाजार बंद रहा। व्यापारियों ने जुलूस निकालकर अपना गुस्सा जाहिर किया। गोवर्धन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया।
राधाकुंड का भी बाजार एससी-एसटी एक्ट के विरोध में बंद रहे।
 
तीर्थनगरी में दिखा बंद का असर

भारत बंद के आह्वान का असर तीर्थनगरी वृंदावन में दिखाई दिया। अधिकांश बाजार व भीड़भाड़ वाले बाजारों में चहल पहल कम दिखी। व्यापारी संगठनों
और सवर्ण समाज की अपील पर दुकानदारों ने प्रतिष्ठान बंद रख बंद का समर्थन किया। 

mathura markets open during bharat bandh protests
वृंदावन में बंद रही दुकानें - फोटो : अमर उजाला
बंद के चलते मंदिरों के दर्शनार्थ आए श्रद्धालु व पर्यटक खासे परेशान रहे। बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में युवाओं ने रैली निकालकर विरोध जताया। वहीं सर्व
ब्राह्मण समाज के बैनर तले चीरघाट क्षेत्र में एससी-एसटी एक्ट का पुतला दहन किया गया। 

राष्ट्रीय विप्र स्वाभिमान महासंघ ने भी मोतीझील क्षेत्र में बैठक कर एससी-एसटी एक्ट पर विरोध जताया। बैठक में बिहारीलाल वशिष्ठ, विपिन बापू, अशोक
व्यास, आचार्य बद्रीश, अच्युत पाराशर ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपनी राजनीतिक इच्छाओं की पूर्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को बदल कर लोकतंत्र
की हत्या की है। उन्होंने कहा कि सवर्ण समुदाय अब अपने स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट हो चुका है। 

कोसी बंद बेअसर, खुले बाजार

एससी-एसटी एक्ट के विरोध में भारत बंद का असर कोसी में दिखाई नहीं दिया। प्रमुख तिराहे-चौराहों पर पुलिस सुबह से ही मुस्तैद दिखी। शहर से लेकर
तहसील तक सभी बाजार खुले रहे। बाजारों में पुलिस की गाड़ियां घूमती रहीं और फोर्स तैनात रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed