{"_id":"5af67be94f1c1bce408b4a3a","slug":"mathura-lover-couple-committed-suicide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, एक ही फंदे पर लटककर प्रेमी जोड़े ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, एक ही फंदे पर लटककर प्रेमी जोड़े ने दी जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 12 May 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में एक और प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने के बाद प्रेमी जोड़े ने अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला किया।
एक ही फंदे पर दोनों का शव शनिवार सुबह लटकता मिला। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र के महरौली गांव निवासी काशीराम के बेटे पूरन और भगवान दास की बेटी गुड्डन युवक-युवती के बीच काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों विवाह करना चाहते थे।

लेकिन उनके इस फैसले से परिवार के लोग खुश नहीं थे। इसके चलते युवती के परिजनों ने उसका विवाह कहीं और तय कर दिया। शादी का कार्ड भी छप गया था।
दोनों को जब इस बात का अहसास हो गया कि अब एक नहीं हो पाएंगे तो शुक्रवार की रात दोनों ने आत्मघाती कदम उठाने का फैसला कर लिया।
रात में ही दोनों घर से गायब हो गए। रातभर परिजनों ने उनकी तलाश की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। सुबह उनका शव गांव में पेड़ पर एक फंदे से लटकता मिला।