फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Lightning struck four houses, only survivors

मथुरा: चार मकानों पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचे लोग

Sun, 01 Aug 2021 08:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 08:25 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Lightning struck four houses, only survivors
कोसीकलां (मथुरा)। थाना क्षेत्र में चार मकानों पर रविवार सुबह तेज आवाज के साथ बिजली गिर गई। हादसे के समय घर में परिवार के लोग मौजूद थे। छत पर दरार तो पड़ गईं, लेकिन संयोग अच्छा रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ। वहीं बिजली गिरने से हजारों रुपये के उपकरण जरूर फूंक गए।
विज्ञापन

रविवार सुबह नगर में तेज बारिश शुरू हुई। बारिश से जहां नगरभर में जलभराव हुआ, वहीं गरज-तड़क भी शुरू हो गई। राजमार्ग पर मंडी गेट के समीप, एफसीआई गोदाम, अजीजपुर की हालत तालाब जैसी हो गई। मंडी समिति परिसर में सब्जी की दुकानों के पीछे जलभराव होने से दुकानें फट गई। पानी की निकासी के लिए पंप लगाया गया है। घंटाघर से बल्देव गंज चौराहे तक पूरी सड़क ताल तलैया बनी रही। यही हाल सब्जी मंडी का रहा।
विज्ञापन

गांव नगररिया दस विसा में ओमवीर, विजय तथा फालैन में विधवा महिला राजन, चरन सिंह के मकान की छत पर बिजली तेज आवाज के साथ गिरी। लोग भागकर छत पर पहुंच तो छत में दरार पड़ गई थीं। लोगों का कहना है कि संयोग अच्छा था कि कोई हादसा नहीं हुआ, क्योंकि जिस समय बिजली घर पर गिरी उस समय घर में पूरा परिवार मौजूद था। ग्रामीणों के अनुसार चारों घरों में रखे एलईडी, इन्वर्टर, पंखे, बल्ब फूंक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed