फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mathura laddu holi will be organized in barsana

होली का असली मजा उठाना है तो मथुरा आइए, यहां होली खेलने का है अनोखा अंदाज

Thu, 22 Feb 2018 01:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 22 Feb 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
mathura laddu holi will be organized in barsana
लड्डू होली के लिए आए श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आपने रंग और गुलाल की होली देखी होगी। फूलों की होली में शामिल हुए होंगे, लेकिन क्या कभी लड्डू होली का हिस्सा बने हैं। यदि नहीं तो मथुरा के बरसाना आइए। 
विज्ञापन


लठामार होली से एक दिन पहले 23 फरवरी को बरसाना में राधारानी मंदिर पर लड्डू होली खेली जाएगी। लाखों श्रद्धालु इस होली का हिस्सा बनेंगे। सैकड़ों कुंतल लड्डू बरसाए जाएंगे।
विज्ञापन


देश भर में केवल बरसाना ही एक ऐसा स्थान है जहां लड्डू होली खेली जाती है। श्रीकृष्ण और राधा रानी के भक्त बरसाना पहुंचकर खूब लड्डू उड़ाते हैं। हालांकि समय के साथ-साथ अब टॉफी और चाकलेट भी बंटने लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोग उपहार का भी वितरित करते हैं। इस लड्डू होली में शामिल होने के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसमें उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और गुजरात से बड़ी संख्या में कृष्ण भक्त पधार रहे हैं। 

हलवाइयों को लड्डू बनाने का आर्डर दे दिया गया है। कुछ लोग मथुरा में लड्डू बनवा रहे हैं तो कुछ बरसाना में ही। जयपुर निवासी शोभित गुप्ता मथुरा पहुंच गए हैं। 

वह लड्डू होली में शामिल होंगे। अगले दिन लठामार होली देखेंगे। दिल्ली से दिवाकर गुप्ता भी परिवार के साथ पहुंच गए हैं। वह भी लड्डू बनवा रहे हैं। 

इसलिए खेली जाती है लड्डू होली

लड्डू होली के पीछे बताया जाता है कि द्वापर युग में बरसाना से राधा रानी की सखियां नंदगांव में कृष्ण और उनके सखाओं को होली का निमंत्रण देने गईं थीं। वहां कृष्ण और उनके सखाओं ने होली का आमंत्रण स्वीकार कर लिया था।

इसी खुशी में (बृषभान भवन) श्रीजी भवन में जश्न मनाया गया था। एक-दूसरे को लड्डू बांटे गए थे। श्रीजी मंदिर के सेवायत गोपेंद्र गोस्वामी ने बताया कि 23 फरवरी की सुबह को बरसाना से सखियां होली का निमंत्रण लेकर नंदगांव जाएंगी। 

नंदभवन में सभी लोग इकट्ठे होंगे। सखियां जो गुलाल लेकर जाएंगी उसे नंदगांव में घर-घर बांटा जाता है। सखियों के निमंत्रण पर नंदगांव के लोग 24 फरवरी को लठामार होली खेलने के लिए बरसाना पहुंचेंगे।     

जब नंदगांव के लोग होली का आमंत्रण स्वीकार कर लेते हैं तो बरसाना के घर-घर में जश्न मनता है। मंगलगीत गाए जाते हैं। राधारानी मंदिर में उत्साह का माहौल रहता है। हर तरफ मंगल गीत गूंजने लगते हैं। नंदगांव के पांडे बरसाने आयो रे...।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed