फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Hospital vandalized on demand of treatment money

मथुरा: इलाज के रुपये मांगने पर हॉस्पिटल में तोड़फोड़

Mon, 22 Mar 2021 08:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 08:25 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Hospital vandalized on demand of treatment money
कोसीकलां में हॉस्पीटल में तोड़फोड़ के बाद एकत्रित लोग। संवाद - फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। आर्य नगर में एक हॉस्पिटल में मरीज के तीमारदारों से इलाज का बिल मांगना चिकित्सक को भारी पड़ गया। तीमारदारों ने हॉस्पिटल में जमकर हंगामा कर तोड़फोड़ की। चिकित्सक ने दो नामजद सहित 15 के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीं, महिला मरीज के पति ने एक कंपाउंडर पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों मामलों के तीनों नामजदों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

आर्य नगर में जीआर अस्पताल में गांव जाव के ग्रामीण एक महिला को इलाज के लिए लेकर पहुंचे। जहां उसे भर्ती कराने के नाम पर दस हजार रुपये जमा कराने के लिए बोला लेकिन मरीज के तीमारदारों ने 3500 रुपये जमा करा दिए। आरोप है कि रविवार की शाम को जब गांव के कन्हैया लाल, प्रमोद से बाकी भुगतान जमा कराने के लिए कहा तो आक्रोशित हो गए। रात्रि में करीब 11 बजे साथियों को बुलाकर अस्पताल में तोड़फोड़, स्टाफ से मारपीट व अभद्रता की।
विज्ञापन

पुलिस ने उन्हें खदेड़ा।
चिकित्सक डॉ. अनिल अग्रवाल ने दो नामजद समेत 15 अज्ञात रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, मामले में मरीज नीलम के पति महेश ने कंपाउंडर बिजेंद्र निवासी बुखरारी के खिलाफ तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के साथ रक्तचाप जांचने के दौरान अभद्रता की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कंपाउंडर को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर प्रमोद पंवार ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed