वृंदावन (मथुरा)। शुक्रवार को समविद् गुरुकुलम स्कूल परिसर में ‘होली महोत्सव’ का आयोजन किया गया। ‘होली महोत्सव’ में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। शुभारंभ दीदी मां साध्वी ऋतंभरा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
सर्वप्रथम विद्यालय की छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण की वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद कक्षा दो की छात्राओं ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की स्तुति प्रस्तुत करते हुए नाट्य मंचन किया। फिर कक्षा-9 की छात्रा वैष्णवी परमानंद ने ‘भाग बड़ो वृंदावन पायौ’ पर एक गीत प्रस्तुत किया। कक्षा बारहवीं की छात्रा स्मृति परमानंद ने देवों के देव महादेव पर मंचन किया। समविद की छात्राओं ने होली समूह गान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मेला प्रभारी संजीव दुबे, हीरालाल कनौजिया, प्रमोद शर्मा, अक्षय प्रभु गोस्वामी, रूचि त्यागी, तमन्ना सिंधु, माधव सिंह, प्रेमनारायण शर्मा, संस्था के चेयरमैन संजय गुप्ता, निदेशक सुमनलता एवं शिक्षा निदेशक शिशुपाल सिंह, प्रधानाचार्या आस्था भारद्वाज आदि मौजूद रहे।