{"_id":"5a8d6cb14f1c1b2d068b7d82","slug":"mathura-gatiman-express-collied-with-bike","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः गतिमान एक्सप्रेस से टकराई बाइक, यात्रियों की अटक गई सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः गतिमान एक्सप्रेस से टकराई बाइक, यात्रियों की अटक गई सांसें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फरह (मथुरा)
Updated Thu, 22 Feb 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
गतिमान एक्सप्रेस की स्पीड को फिर लगा ब्रेक
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के फरह रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की सुबह रेलवे लाइन पर पड़ी एक बाइक गतिमान एक्सप्रेस से टकरा गई। बाइक एक्सप्रेस के इंजन में फंस जाने से उसके कई टुकड़े हो गए। इससे दो कोच के शीशे भी टूट गए।
टक्कर से ट्रेन को तेज झटका लगा। जलाल गांव के पास ट्रेन को रोका गया। बताया जा रहा कि रेलवे लाइन पार कर रहा एक युवक ट्रेन आती देख बाइक को ट्रैक पर छोड़कर भाग निकला था।
नई दिल्ली से ग्वालियर जाने के लिए गतिमान एक्सप्रेस सुबह 9:15 बजे मथुरा जंक्शन से गुजरी थी। 9:33 पर ट्रेन फरह टाउन रेलवे स्टेशन को पार कर रही थी, तभी गेट नंबर 517 पर रेलवे लाइन पार कर रहा एक बाइक सवार युवक ट्रेन आती देख लाइन पर बाइक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
इससे ट्रेन बाइक से टकरा गई और बाइक इंजन में फंसकर 200 मीटर तक घिसटती चली गई। घटना में बाइक के कलपुर्जे टूट कर इंजन के पीछे लगे कोच में जा लगे। इससे कोच के दो कांच टूट गए। घटना में गतिमान एक्सप्रेस पलटने से बाल-बाल बची।

गतिमान एक्सप्रेस
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
साथ ही बाइक सवार युवक भी बाल बाल बचा। इसके बाद ट्रेन दो किलोमीटर आगे गांव जलाल के पास जाकर रुकी। दो शीशे टूटने और झटका लगने से कोच में बैठे यात्री सहम गए।
घटना की सूचना पर फरह टाउन के रेलवे स्टेशन मास्टर और अन्य स्टाफ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद स्थिति ठीक होने पर ट्रेन को आगरा के लिए रवाना किया गया। घटना में ट्रेन चार मिनट तक खड़ी रही।
इस संबंध में आरपीएफ ने राजा की मंडी चौकी में अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ रेल यात्रियों के लिए खतरा पैदा करने वाले रेलवे एक्ट की धारा में केस दर्ज किया।

बोरे में भरे गए बाइक के कलपुर्जे
फरह में गतिमान एक्सप्रेस से बाइक टकरा जाने के बाद आगरा से राजा की मंडी चौकी प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। बाइक के चकनाचूर हुए कलपुर्जे को आरपीएफ के जवानों ने इकट्ठा किया और बोरे में भरकर ले गए।
पीआरओ डीआरएम आगरा संचित त्यागी ने बताया कि फरह में गतिमान से बाइक टकरा गई थी, कोच के दो शीशे टूट गए हैं। कोई यात्री हताहत नहीं हुआ है। रेलवे एक्ट में बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।