फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Father reaches Vrindavan with police force on missing daughter's call

मथुरा: गुमशुदा पुत्री की कॉल पर पुलिस बल के साथ वृंदावन पहुंचा पिता

Wed, 31 Mar 2021 06:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 06:31 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Father reaches Vrindavan with police force on missing daughter's call
वृंदावन (मथुरा)। राजस्थान के दौसा जनपद से 10 दिन पहले गुम हुई 32 वर्षीय युवती के वृंदावन स्थित एक आश्रम में बंधक होने और उसके साथ मारपीट करने संबंधी ऑडियो ने खलबली मचा दी। ऑडियो को सुनने के बाद रमणरेती पुलिस छटीकरा रोड स्थित आश्रम पहुंच गई। गुमशुदा युवती के पिता भी राजस्थान पुलिस के साथ आ गए, लेकिन यहां कहानी कुछ अलग ही निकली।
विज्ञापन

राजस्थान के हरीनारायण महाजन ने अपनी 32 वर्षीय बेटी के गुम होने की रिपोर्ट 24 मार्च को दर्ज कराई थी। उनके अनुसार शिव मंदिर के दर्शन के दौरान उनकी पुत्री 21 मार्च को अचानक गुम हो गई थी। बुधवार को अचानक फोन आया, जिसमें उसने अपने को वृंदावन में बंधक बनाने और मारपीट करने की बात कही। पिता उक्त कॉल के आधार पर राजस्थान पुलिस के साथ वृंदावन आ गए।
विज्ञापन

इसका एक ऑडियो वृंदावन की रमणरेती पुलिस चौकी तक पहुंचा तो सब इंस्पेक्टर ललित कुमार आश्रम पहुंच गए। जानकारी करने पर पता चला कि उक्त युवती बीते दिवस ही आश्रम में आई है। अब घर जाने की जिद कर रही है। खाना भी नहीं खा रही है। लेकिन आश्रम प्रबंधन उसे बगैर परिजनों के यहां से भेजने को तैयार नहीं है। युवती ने ही परिजनों को मारपीट की जानकारी दे दी थी। राजस्थान पुलिस के साथ पहुंचे पिता ने अपनी बेटी के मानसिक रूप से कुछ अस्वस्थ होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed