फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura district jail boundary wall has become 24 feet high

मथुरा: अब 24 फीट ऊंची हुई जिला जेल की 1100 मीटर लंबी चहारदीवारी, मुख्य द्वार की भी बदलेगी सूरत

Thu, 24 Mar 2022 05:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 24 Mar 2022 05:58 PM IST
सार

मथुरा जिला जेल से तीन वर्ष पूर्व नववर्ष के कार्यक्रम के दौरान पांच बंदी जेल की दीवार कूदकर भाग गए थे। जिसके बाद उच्चाधिकारियों ने जेल की दीवार और ऊंची करने का फैसला लिया था। अब इसका निर्माण कार्य पूरा हो गया है। 

विज्ञापन
Mathura district jail boundary wall has become 24 feet high
मथुरा जेल की चहारदीवारी और ऊंची हुई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिला जेल की चहारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाकर अब 24 फीट कर दी गई है, जो पहले 18 फीट थी। इससे अब यहां के कैदियों का दीवार फांदकर जाना संभव नहीं हो सकेगा। 1100 मीटर लंबी चहारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाने के साथ ही इसके मुख्य द्वार को भी नया स्वरूप दिया गया है। जेलकर्मियों के आवास, नई बैरकों का निर्माण अभी भी जारी है। इसकी लागत करीब 645.94 लाख रुपये आई है।

विज्ञापन

 
तीन वर्ष पूर्व जेल से नववर्ष के कार्यक्रम के दौरान पांच बंदी जेल की दीवार कूदकर भाग निकले थे। इसके बाद जेल के उच्चाधिकारियों ने जेल की दीवारों की ऊंचाई बढ़ाने का निर्णय लिया था। इसके तहत विगत छह माह से करीब 1100 मीटर की जेल की मुख्य दीवार को छह मीटर ऊंचा करने का काम चल रहा था। अब यह दीवार बनकर अब तैयार है। मुख्य दीवार के अलावा जेल में पार्टिशन वॉल भी बनाई जा रही है। 

विज्ञापन

करीब साढ़े 14 करोड़ की लागत से बदलेगी सूरत 

निर्माण कार्य की इस प्रक्रिया से जेल की शक्ल बदलने जा रही है। कार्य की गुणवत्ता के लिए कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी में जेल अधीक्षक के अलावा सिटी मजिस्ट्रेट, पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर, आरईएस के इंजीनियर शामिल हैं। इसमें आठ बैरक सर्किल वॉल का निर्माण 615.88 लाख, मुख्य दीवार को 645.94 लाख, टाइप-2 के आवास 204.35 लाख तथा पार्टिशन वॉल के लिए 13.670 लाख की निर्माण राशि शासन द्वारा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Mathura district jail boundary wall has become 24 feet high
मथुरा जेल में बनी नई बैरक - फोटो : अमर उजाला

बंदियों के लिए डबल स्टोरी 8 बैरक

डबल स्टोरी की आठ बैरक जेल के अंदर जल्द ही तैयार हो जाएंगी। इनमें से प्रत्येक बैरक की क्षमता करीब 100 बंदियों की होगी। बैरक बनाने के काम में पिछले दिनों कोरोना होने के कारण गति में कमी आई थी लेकिन अब यह काम फिर से तेज गति से होने लगा है। 

जेलकर्मियों के लिए बनेंगे आवास

मुख्य दीवार, अंदर की पाटिशन वॉल तथा डबल स्टोरी बैरक के अलावा जेल में कर्मचारियों के लिए 12 आवासों के निर्माण का काम भी तेज से चल रहा है। वहीं, मुख्य द्वार लगभग तैयार है। यह द्वार मथुरा-औरंगाबाद रोड पर बनाया गया है। इस द्वार को डिजिटल तरीके से तैयार किया गया है जिससे रात में भी जेल का द्वार दिखाई देगा।

 जेल की चहारदीवारी का निर्माण पूरा

जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार ने बताया कि जेल में चहारदीवारी का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इसके अलावा अन्य निर्माण कार्य भी आने वाले दिनों में पूरे हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed