{"_id":"60a915aa8ebc3e29c11b30e5","slug":"mathura-distribution-of-ration-kits-on-tfc-will-be-done-daily-dm-launches-vrindavan-news-agr4928113103","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: टीएफसी पर होगा प्रतिदिन राशन किट का वितरण, डीएम ने की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: टीएफसी पर होगा प्रतिदिन राशन किट का वितरण, डीएम ने की शुरूआत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। कोविड की दूसरी लहर के दौरान लॉकडाउन के चलते रोजगार से वंचित जरूरतमंदों को जिला प्रशासन समाजसेवियों के सहयोग से राशन किट देने जा रहा है। इसकी शुरूआत डीएम ने टीएफसी पर की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन यहां राशन किट वितरित की जाएगी।
शनिवार को टूरिस्ट फेसिलिटी सेंटर पर आयोजित सादा समारोह के दौरान डीएम नवनीत चहल ने जरूरतमंद लोगों को राशन किट वितरण की। उन्होंने कहा यह वितरण समाजसेवियों के सहयोग से हो रहा है। यहां प्रतिदिन सुबह आठ से दस बजे तक यह राशन किट वितरित की जाएगी। इसमें दस किलो आटा, पांच किलो चावल, चीनी, मसाने आदि शामिल हैं, जो भी व्यक्ति जरूरतमंद है, इस किट को यहां से ले सकता है। पहले दिन राशन किट को प्राप्त करने के लिए बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोग टीएफसी पहुंचे।
इस दौरान उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप, एसडीएम सदर क्रांतिशेखर सिंह सहित समाजसेवी और जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायणदास अग्रवाल, कल्याण करोति के सचिव सुनील शर्मा, मेघश्याम वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।