फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Devotees got Kovid vaccine administered in Bihari's court

मथुरा: बिहारी के दरबार में भक्तों ने लगवाया कोविड का टीका

Thu, 03 Jun 2021 08:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Devotees got Kovid vaccine administered in Bihari's court
वृंदावन (मथुरा)। कोविड से निपटने की मुहिम में बृहस्पतिवार को विश्व विख्यात श्रीबांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन भी जुट गया। ठाकुरजी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंच रहे भक्तों को उनकी स्वेच्छा पर टीकाकरण किया गया। डेढ़ दर्जन से अधिक भक्तों ने टीका लगवाए।
विज्ञापन

कोविड की दूसरी लहर का तांडव देखने के बाद सरकार टीकाकरण पर जुट गई है। इसके लिए विशेष शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे संभावित तीसरी लहर में लोगों को संक्रमित होने से बचाया जा सके। सरकार के इस प्रयास को धार्मिक संस्थाओं ने भी सहयोग देना शुरू कर दिया है। भगवान श्रीराधाकृष्ण की लीला भूमि वृंदावन में इसके लिए सबसे पहले श्रीबांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन आगे आया है। बृहस्पतिवार को मंदिर परिसर में दर्शन को आए भक्तों का टीकाकरण किया गया। यहां दर्शन के दौरान 44 प्लस आयु वर्ग के भक्तों से टीका लगने की जानकारी ली गई। उनकी स्वेच्छा पर कोविड का टीका लगाया गया। इस प्रक्रिया में डेढ़ दर्जन भक्त आगे आए।
विज्ञापन

मंदिर के प्रबंधक मुनीश कुमार शर्मा ने बताया कि श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत और कर्मचारियों के टीकाकरण के लिए शिविर का आयोजन किया गया था। इस दौरान दर्शन को आने वाले भक्तों से भी टीकाकरण का आग्रह किया गया। जिस भक्त ने मंदिर परिसर में आयोजित शिविर में टीका की सहमति दी, उसे लगाया गया। यह शिविर मंदिर में दर्शन के समय ही आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed