{"_id":"60be311f8ebc3e55646586a0","slug":"mathura-devotees-and-guards-clash-at-bihariji-s-gate-vrindavan-news-agr4948514189","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: बिहारीजी के द्वार पर भक्त और गार्ड भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: बिहारीजी के द्वार पर भक्त और गार्ड भिड़े
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। श्रीबांकेबिहारी के द्वार पर सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब अचानक सुरक्षा गार्ड और भक्तों में भिड़ंत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार सुरक्षा गार्डों को हिरासत में ले लिया, जबकि भक्त भागने में कामयाब हो गए।
सोमवार को राजभोग आरती के दौरान अचानक श्रीबांकेबिहारी मंदिर के गेट नंबर एक पर किसी मामूली बात को लेकर भक्त और सुरक्षा गार्डों में विवाद हो गया। तू-तू, मैं-मैं के बाद यह विवाद मारपीट में बदल गया। लाइन में लगे अन्य भक्त इधर-उधर भागने लगे।
बिहारी जी मंदिर में मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि उस वक्त तक भक्त भाग गए थे। मौके पर मिले सुरक्षा गार्डों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। चार सुरक्षा गार्ड से पुलिस ने चौकी में पूछताछ की। देर शाम उन्हें छोड़ दिया गया। कोतवाल शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि विवाद के चलते हिरासत में लिए सुरक्षा गार्ड छोड़ दिए गए। मालूम हो कि इससे पहले भी सुरक्षा गार्डों पर भक्तों के साथ मारपीट के आरोप लग चुके हैं।