फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mathura couples celebrated valentine day in bankebihari temple

बांकेबिहारी मंदिर में कपल ने इस अंदाज में वेलेंनटाइन डे किया सेलिब्रेट

Wed, 14 Feb 2018 10:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा) Updated Wed, 14 Feb 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
mathura couples celebrated valentine day in bankebihari temple
एक-दूसरे को दिया गुलाब - फोटो : अमर उजाला
प्रेम और भक्ति की भूमि श्रीधाम (मथुर) में बुधवार को वेलेंटाइन डे पर बड़ी संख्या में युगल ठाकुर बांकेबिहारी के दर पहुंचे। यहां सादगी के साथ अपने आराध्य को गुलाब अर्पित कर आशीर्वाद मांगा। 
विज्ञापन


सैकड़ों लोग अपने परिवार के साथ बांकेबिहारी के दर्शन करने पहुंचे। अन्य मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ रही। वृंदावन के प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर, ठाकुर राधावल्लभ मंदिर, ठाकुर राधारमण मंदिर, राधा दामोदर, राधा श्यामसुंदर, इस्कॉन मंदिर और प्रेम मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। 
विज्ञापन


उम्र की सीमाओं और समाज के बंधनों से बेपरवाह भक्त अपने आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के समक्ष खड़े होकर दर्शन कर वेलेंटाइन की शुभकामनाएं दे रहे थे। इधर, नगर के चुंगी चौराहे पर उत्साही युवाओं ने वेलेंटाइन डे पर फूलों से चित्र उकेरकर भावनाएं प्रकट कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूलों की बिक्री में हुई वृद्धि

वेलेंनटाइन डे पर वृंदावन के मंदिरों के पास गुलाब के फूलों की अधिक बिक्री हुई। वैसे धर्मनगरी वृंदावन में फूल व्यवसाय पर कभी मंदी नहीं आती।

लेकिन वेलेंटाइन के मौके पर फूलों की बिक्री में लगभग 30 से 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई। खासकर बांकेबिहारी मंदिर के पास गुलाब के फूलों की बिक्री अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed