{"_id":"61f60b1ed3deb4372c2b11d4","slug":"mathura-corona-virus-today-84-covid-case-reports","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में कोरोना वायरस: दो विदेशी नागरिकों सहित 84 संक्रमित मिले, मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की रिपोर्ट भी पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में कोरोना वायरस: दो विदेशी नागरिकों सहित 84 संक्रमित मिले, मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की रिपोर्ट भी पॉजिटिव
Sun, 30 Jan 2022 09:20 AM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 30 Jan 2022 09:20 AM IST
सार
मथुरा में पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामलों में मामूली गिरावट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
कोरोना की जांच करता कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जनपद में कोरोना पॉजिटिव केस घट रहे हैं। वहीं बाहर से मंदिरों के दर्शन के लिए आने वाले लोग जांच के बाद संक्रमित पाए जाने से अभी समस्या बनी हुई है। शनिवार को जनपद में कोरोना संक्रमण के 84 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें दो विदेशी भी बताए गए हैं। कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि 19 जनवरी को रसिया से वृंदावन आए दो विदेशी पर्यटकों ने सौ शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल में कोविड जांच कराई। इनकी रिपोर्ट शनिवार को प्राप्त हुई है।
इनमें 29 वर्षीय पुरुष और 35 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि भारत आने से पहले उन्होंने मास्को में भी कोविड जांच कराई थी, यह रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा वृंदावन, मथुरा, चौमुहां, नौहझील, मांट, राया, छाता आदि क्षेत्रों में 82 अन्य कोरोना संक्रमित मिले है।
विज्ञापन
इनमें 29 वर्षीय पुरुष और 35 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि भारत आने से पहले उन्होंने मास्को में भी कोविड जांच कराई थी, यह रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा वृंदावन, मथुरा, चौमुहां, नौहझील, मांट, राया, छाता आदि क्षेत्रों में 82 अन्य कोरोना संक्रमित मिले है।
विज्ञापन