फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Brahmins do not attain Brahmanism without Yagyopaveet: Biharilal

मथुरा: बिना यज्ञोपवीत के ब्राह्मण ब्राह्मणत्व को प्राप्त नहीं होता: बिहारीलाल

Sun, 11 Jul 2021 07:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Brahmins do not attain Brahmanism without Yagyopaveet: Biharilal
वृंदावन (मथुरा)। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में रविवार को ब्राह्मण बालकों का यज्ञोपवीत संस्कार किया गया। इसमें ब्राह्मण बटुकों का मुंडन विधि स्नान यज्ञोपवीत धारण पूजन हवन गायत्री मंत्र की दीक्षा के साथ उपनयन संस्कार कराया गया। साथ ही वेद आरंभ संध्या वंदन की शिक्षा दी गई। आनंद वाटिका स्थित सनातन संस्कार धाम में आयोजित समारोह में महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ ने बताया कि बिना यज्ञोपवीत के ब्राह्मण ब्राह्मणत्व को प्राप्त नहीं होता है।
विज्ञापन

महासभा के संयोजक आचार्य बद्रीश ने कहा कि संध्या बंधन और गायत्री उपासना ब्राह्मण के लिए परम आवश्यक है। नगर अध्यक्ष आचार्य रामविलास चतुर्वेदी ने कहा कि ब्राह्मणों को संस्कारित करने के लिए महासभा यज्ञोपवीत सम्मेलन एवं यज्ञ आदि का आयोजित करती आ रही है। इस दौरान आचार्य पवन शास्त्री ने वैदिक विधि विधान से यज्ञोपवीत संस्कार कराया।
विज्ञापन

आचार्य यदुनंदन, रामदेव शास्त्री, महेश शुक्ला, डॉ विनोद शर्मा, बालकृष्ण, गिरिराज शरण कुल्लू, रमेश चंद्र गौतम, डॉ. अनिरुद्ध शास्त्री, अनुराग कृष्ण शास्त्री, देवेंद्र शर्मा, मुन्ना लाल शर्मा, बृजेश गिरी जुगल किशोर गोस्वामी आदि विप्र उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed