फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura-Bareilly National Highway Vehicles Can Run Speed Of 100 Km

खुशखबर: 100 की रफ्तार से मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर दौड़ेंगे वाहन, यहां होंगे बाईपास

Sun, 09 Jan 2022 09:17 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 09 Jan 2022 09:17 AM IST
सार

मथुरा, राया, मुरसान और हाथरस को मिलेगी जाम से मुक्ति, नेशनल हाईवे पर आबादी क्षेत्रों में बनेंगे बाईपास

विज्ञापन
Mathura-Bareilly National Highway Vehicles Can Run Speed Of 100 Km
demo pic

विस्तार

मथुरा से बरेली नेशनल हाईवे 530 बी मथुरा ही नहीं पड़ोसी जनपद हाथरस को भी जाम से मुक्ति दिलाने जा रहा है। इसका निर्माण इन दोनों जनपद के आबादी क्षेत्र से बाहर होगा। इसमें बहुचर्चित राया को जाम से मुक्ति दिलाते हुए बाईपास बनेगा।
विज्ञापन

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जिस फोरलेन मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्य का शुभारंभ किया, वह मथुरा ही नहीं पड़ोसी जनपद हाथरस को एक नया सड़क मार्ग देने जा रहा है। मथुरा में इस नेशनल हाईवे की शुरुआत दिल्ली आगरा नेशनल हाईवे 19 स्थित गांव बाद पर होगी। जो मथुरा शहर की भीड़ भाड़ से बाहर होते हुए नए मार्ग के रूप में यमुना एक्सप्रेस वे राया इंटरचेंज तक पहुंचेगा। यहां कुछ किलोमीटर की दूरी वर्तमान मार्ग के साथ पूरी करते हुए फिर राया नहर के पास से राया कस्बा आबादी को छोड़ते हुए बाईपास के रूप में गांव गजू तक जाएंगे। इस बीच एक रेल ब्रिज भी बनेगा। इसके बाद गांव गजू से हाथरस के मेंडू तक एक और बाईपास होगा। इस तरह मथुरा शहरी क्षेत्र, राया कस्बा, मुरसान, हाथरस की आबादी के बाहर से यह नेशनल हाईवे गुजरेगा।
विज्ञापन

खास बिंदु
- मथुरा में हाईवे की लंबाई 32.982 किलोमीटर, लागत 1858.43 करोड़।
- हाथरस खंड में नेशनल हाईवे की लंबाई 33 किलोमीटर, लागत 1523 करोड़।
- दोनों जनपदों में दो रेल पुल और कई अंडरपास का है प्रावधान।
यहां होंगे बाईपास
मथुरा सदर, लक्ष्मी नगर को छोड़कर गांव बाद से कोयलाअलीपुर, महावन गोकुल होते हुए गौसना के निकट तक।
- राया कस्बा को छोड़कर नहर के निकट से गजू तक बाईपास।
- गजू के आगे मुरसान, हाथरस, देवीनगर में भी नया बाईपास।
दिल्ली आगरा नेशनल हाईवे स्थित गांव बाद के निकट से शुरू होने वाले नेशनल हाईवे मथुरा बरेली की शुरुआत में खूबसूरत जंक्शन का निर्माण किया जाएगा। यहां 1.5 किलो मीटर लंबा 6 लेन फ्लाईओवर बनेगा, जिसका डिजाइन ब्रज संस्कृति के अनुरूप बनेगा। - संजय वर्मा, पीडी नेशनल हाईवे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed