{"_id":"607aed108ebc3ecbad66c926","slug":"mathura-attention-now-the-saints-are-returning-from-haridwar-to-vrindavan-vrindavan-news-agr4889134109","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: सावधान! अब हरिद्वार से वृंदावन लौट रहे हैं साधु-संत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: सावधान! अब हरिद्वार से वृंदावन लौट रहे हैं साधु-संत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। सावधान रहिए। हरिद्वार कुंभ में शामिल होने वाले अनेक साधु-संत वृंदावन लौट रहे हैं। इसमें अधिकांश साधु-संत-महात्मा वृंदावन वैष्णव बैठक के साथ ही हरिद्वार चले गए थे। अब उनकी वापसी अपने आश्रमों में होने जा रही है। हालांकि जिला प्रशासन ने वृंदावन के संतों से हरिद्वार से लौटते वक्त कोविड रिपोर्ट लाने का आग्रह किया है।
संतों की भूमि वृंदावन से दर्जनों आश्रमों के साधु-संतों ने देवभूमि उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित हो रहे कुंभ में अपनी सहभागिता निभाई है। अनेक अनुयायी और शिष्यों के साथ वृंदावन के प्रमुख संत हरिद्वार में डेरा जमाए रहे। यहां कई प्रख्यात संतों ने तो श्रीमद्भागवत कथा भी कही। अब जबकि इस कुंभ में शामिल होने आए देश भर के अनेक संत कोविड से संक्रमित हो चुके हैं तो अन्य संतों ने वापसी का दौर शुरू कर दिया है। इसमें वृंदावन के संत भी हरिद्वार से लौटने लगे हैं। इससे वृंदावन में एक अजीव सा माहौल है। लोगों के मन में तमाम शंकाए उत्पन्न हो रही हैं। वृंदावन में हरिद्वार से लौट रहे संत-महात्मा और उनके अनुयायियों को लेकर संक्रमण के संदर्भ में तमाम चर्चाएं हो रही हैं।
हालांकि कुछ संतों ने तो अपने को सेल्फ आइसोलेट कर लिया है। सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी भी दे दी है कि फिलहाल कोई भी भक्त उनसे संपर्क न करे। यहां तक कि फोन के माध्यम से भी संपर्क करने की कोशिश न करे। वैसे तो पिछले दिनों सिटी मजिस्ट्रेट जेएल श्रीवास्तव ने हरिद्वार से लौटने वाले सभी संतों से कोविड की नेगेटिव रिपोर्ट लाने और खुद को आइसोलेट करने की अपील की थी।