फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: 32 death certificates issued from the municipality in 45 days

मथुरा: नगर पालिका से 45 दिनों में जारी हुए 32 मृत्यु प्रमाणपत्र

Mon, 17 May 2021 07:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
Mathura: 32 death certificates issued from the municipality in 45 days
कोसीकलां (मथुरा)। नगर पालिका की ओर से पिछले 45 दिन के भीतर करीब 32 लोगों के डेथ सर्टिफिकेट (मृत्यु प्रमाणपत्र) जारी किए जा चुके हैं। पालिका में अभी और भी आवेदन आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक मरने वालों की कोई गणना नहीं हुई है। आंकड़ों के मुताबिक नगर और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर अब तक करीब एक सौ लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से लोग दहशत में है। यदि पालिका के आंकड़ों पर ध्यान दिया जाए तो आंकड़े चौंकाने वाले हैं। इन आंकड़ों में सरकारी अस्पतालों द्वारा जारी प्रमाणपत्रों की संख्या शामिल नहीं है। कोरोना काल के पिछले 45 दिनों में नगर पालिका अब तक 32 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर चुकी है। एक अप्रैल से 15 मई तक लगभग 48 आवेदन मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए जमा हुए हैं। जिसके सापेक्ष अब तक कुल 32 से ज्यादा मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए जा चुके हैं। जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र कार्यालय के सूत्रों का कहना है कि एक माह में इतने आवेदन पहले कभी नहीं आए। अधिशासी अधिकारी पूर्णिमा दुबे का कहना है कि पालिका के पास जन्म से ज्यादा मृत्यु प्रमाणपत्र लेने को फार्म जमा हो रहे हैं।
विज्ञापन

सरकारी रिकॉर्ड में मात्र छह लोगों की मौत
सीएचसी प्रभारी डॉ. गिरेंद्रपाल सिंह का कहना है कि केंद्र पर प्रतिदिन 40 से लेकर 50 लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। पिछले एक सप्ताह से पॉजिटिव केस में कमी आई है। पिछले दो महीने में नगर क्षेत्र के कोविड वार्ड में भर्ती आधा दर्जन लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed