फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathematics paper was easy, social science made it complicated

Agra News: गणित का पेपर रहा सरल, सामाजिक विज्ञान ने उलझाया

Thu, 28 Nov 2024 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 28 Nov 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Mathematics paper was easy, social science made it complicated
कासगंज। परिषदीय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की बृहस्पतिवार को निपुण एसेसमेंट परीक्षा हुई। परीक्षा के पेपर देखकर बच्चे चहक उठे। गणित का पेपर अपेक्षाकृत सरल रहने से अधिकतर बच्चों की परीक्षा अच्छी हो गई। हालांकि सामाजिक विज्ञान का प्रश्न पत्र थोड़ा उलझाने वाला रहा। परीक्षा में 96.85 प्रतिशत परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

जिले में 1263 बेसिक शिक्षा परिषद एवं आठ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पंजीकृत 67642 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। इनमें से 65517 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 2193 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। कक्षा चार व पांच के बच्चों की हिंदी, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। जबकि कक्षा छह, सात, आठ के बच्चों की हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विषय में निपुणता का आंकलन किया गया। परीक्षा में नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए। बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, डीसी कमलेश, डीसी वीरेंद्र, डीसी अमित सहित अन्य अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed