फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   matdata11

मतदान में देहात वालों  से शहरी बाबू फिसड्डी

Mon, 13 Feb 2017 12:47 AM IST
मतदान में देहात वालों  से शहरी बाबू फिसड्डी
मतदान में देहात वालों  से शहरी बाबू फिसड्डी Updated Mon, 13 Feb 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
matdata11
चुनाव - फोटो : file
जागरूक होने का दंभ भरने वाले ‘शहरी बाबू’ मतदान में देहात के वोटरों से फिसड्डी साबित हुए हैं। शहर की तीनों विधानसभा सीटों पर देहात की छह सीटों के मुकाबले कम मतदान हुआ है। सबसे पॉश माने जाने वाले उत्तर विधानसभा क्षेत्र के वोटर तो मतदान में सबसे पीछे रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में छावनी, दक्षिण और उत्तर विधानसभा सीट हैं। यहां छावनी में 59.06 प्रतिशत, दक्षिण में 62.15 और उत्तर में 58.21 प्रतिशत मतदान हुआ है। आलीशान घरों में रहने वाले इन क्षेत्रों के मतदाता बूथ तक पहुंचे ही नहीं। जबकि देहात की छह सीटों एत्मादपुर, ग्रामीण, फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़, फतेहाबाद और बाह में काफी अच्छा मतदान हुआ। 2012 के विधानसभा चुनावों में भी दक्षिण को छोड़ शहर की बाकी दो सीटों के मुकाबले देहात के मतदाता ‘शहरबाबुओं’ से अव्वल रहे थे। इस बार एत्मादपुर में 67.97 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि पिछली बार 65.2 फीसदी रहा था। इसी प्रकार ग्रामीण में इस बार 63.58 फीसदी और पिछली बार 58.3 फीसदी रहा। फतेहपुर सीकरी में इस बार 67.81 फीसदी व पिछली बार 66.1 फीसदी रहा। खेरागढ़ में इस बार 64.04 व पिछली बार 64.6 फीसदी रहा। फतेहाबाद में इस बार 70.35 व पिछली बार 69.5 फीसदी रहा। बाह में इस बार 59.97 व पिछली बार भी लगभग इतना ही रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed