{"_id":"589e156c4f1c1b2b623787ea","slug":"matdankarmi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंबल-चादर लेकर बूथों पर पहुंचे मतदानकर्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंबल-चादर लेकर बूथों पर पहुंचे मतदानकर्मी

Updated Sat, 11 Feb 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
कंबल-चादर लेकर बूथों पर पहुंचे मतदानकर्मी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए शुक्रवार रात को ही पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने बूथों पर डेरा डाल दिया। इससे पहले अव्यवस्थाओं के बीच मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। कर्मचारी कंबल और चादर अपने साथ लेकर गए हैं।
मतदान प्रक्रिया में लगे कार्मिक शुक्रवार सुबह सात बजे से ही टूंडला रोड स्थित मंडी समिति में पहुंचना शुरू हो गए थे। यहां विधानसभावार ईवीएम और बस्ता वितरण की व्यवस्था की गई थी। एक साथ सभी कार्मिकों के पहुंचने से मंडी समिति में अव्यवस्थाएं फैल गईं। सुबह दस बजे से कार्मिकों की रवानगी शुरू हुई। जोकि दोपहर बाद तक चली। अधिकांश कार्मिकों ने अपनी-अपनी ईवीएम समिति स्थल पर चेक कीं। यहां उन्होंने बटन दबाकर देखे। पोलिंग पार्टियों के जाने की वजह से जाम की स्थिति रही। पोलिंग पार्टियों को बूथ पर लगाने के लिए पोस्टर और बैनर भी दिए गए हैं। अधिकांश महिला कार्मिक अपने परिजन के साथ पहुंची।
जीआरपी के सिपाही भी चुनाव ड्यूटी को रवाना
आगरा। जीआरपी आगरा अनुभाग से काफी संख्या में कांस्टेबिल और एसआई चुनाव ड्यूटी में भेजे गए हैं। इनमें से कुछ फोर्स पहले और दूसरे चरण के बाद लौट आएगा। जबकि कुछ फोर्स सभी चरणों में ड्यूटी पर रहेगा। इससे ट्रेनों में स्क्वैड समेत अन्य परेशानियां खड़ी हो गई हैं। बता दें, चुनाव ड्यूटी के लिए आगरा से 200 आरक्षी और 70 एसआई भेजे गए हैं। जीआरपी के चुनाव ड्यूटी में लगाए जाने से ट्रेनों में लगाए जाने वाले स्क्वैड और स्टेशनों की सुरक्षा प्रभावित होगी। हालांकि जीआरपी अधिकारियों ने इससे इन्कार किया है। सीओ जीआरपी के मुताबिक, डिमांड के अनुसार, फोर्स को चुनाव ड्यूटी में रवाना किया गया है। लेकिन इससे सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ेगा।