फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   matdan

ऊंटों और नाव से पहुुंचेंगी पोलिंग पार्टियां 

Sun, 15 Jan 2017 12:20 AM IST
ऊंटों और नाव से पहुुंचेंगी पोलिंग पार्टियां 
ऊंटों और नाव से पहुुंचेंगी पोलिंग पार्टियां  Updated Sun, 15 Jan 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
matdan
ऊंटों और नाव से पहुुंचेंगी पोलिंग पार्टियां  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शनिवार को सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने तहसील क्षेत्र के मतदान केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने सुविधाओं को देखा और रूटमेप तैयार किया। बाद में तहसील मुख्यालय पर पुलिस प्रशासन और चुनाव में लगी मशीनरी ने आदर्श चुनाव आचार संहिता के अनुपालन की रणनीति बनाई। 
विज्ञापन

बाह विधानसभा क्षेत्र में सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने पोलिंग बूथों तक पहुंचने के रूट मार्ग की स्थिति जानी। चम्बल के बीहड़ में बसे गुढ़ा गांव में मतदान कर्मियों को ऊंटों या ट्रैक्टर के जरिये पहुंचना पड़ेगा। कलियानपुर भरतार गांव के लिए बटेश्वर से यमुना नदी नाव से पार करनी पड़ेगी। प्रशासन के पास इसका कोई दूसरा विकल्प भी नहीं है। सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने रूटमेप के अलावा मतदान केन्द्रों पर शौचालय, रैैम्प, प्रकाश, पेयजल आदि व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। बाद में तहसील मुख्यालय पर एसडीएम अरुण कुमार सिंह ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, फ्लाइंग स्क्वैड, वीडियो सर्विलांस टीम, तहसीलदार देवेन्द्र सिंह यादव, सीओ बाह सतीश शर्मा, पिनाहट देवेन्द्र कुमार और दोनों सर्किल के नौ थानेदारों के साथ बैठक कर आदर्श चुनाव आचार संहिता के अनुपालन और निष्पक्ष चुनाव कराने की रणनीति बनाई। वहीं, पिनाहट में सेक्टर मजिस्ट्रेट ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया। पिनाहट के सर्वोदय विद्या मंदिर, हुब्बलाल जूनियर स्कूल, कन्या विद्यालय में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि कुछ केंद्रों पर खामियां मिली हैं। उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन

-------
पुलिस और सीआरपीएफ ने किया फ्लैग मार्च
फतेहाबाद/शमसाबाद। मतदान से पूर्व शनिवार को फतेहाबाद में सीआरपीएफ की महिला विंग और पुलिस ने कस्बा समेत ग्रामीण क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। इंस्पेक्टर जयकरण सिंह के नेतृत्व में थाने से शुरू हुआ फ्लैग मार्च आंबेडकर चौक, गांधी चौक, बाह मार्ग होता हुआ चाचीपुरा, खंडएर, नयापुरा गांव में पहुंचा। वहीं, शमसाबाद में सीओ अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed