फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mastermind Hiding in Canada; Police Prepare Charge Sheet

Agra News: कनाडा में छिपा मुख्य सरगना, पुलिस ने तैयार की चार्जशीट

Sat, 23 May 2026 02:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Mastermind Hiding in Canada; Police Prepare Charge Sheet
आगरा। कनाडा में छिपे धर्मांतरण के सरगना सय्यद दाऊद पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। भोपाल में घर की कुर्की के बाद भी उसके हाथ नहीं आने पर पुलिस ने आरोपपत्र तैयार कर लिया है। उसे धर्मांतरण के लिए फंडिंग करने का मुख्य आरोपी बनाया जाएगा। जल्द ही आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल किया जाएगा। उसके साथ रांची (झारखंड) जेल में निरुद्ध आरोपी अयान जावेद के खिलाफ भी पुलिस आरोपपत्र लगाने जा रही है। उसने देहरादून की युवती को ऑनलाइन कलमा पढ़वाया था।
विज्ञापन

आगरा पुलिस ने जुलाई 2025 में धर्मांतरण गिरोह का खुलासा किया था। थाना सदर इलाके से लापता दो बहनों को कोलकाता ले जाया गया था। पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें गोवा की एसबी कृष्णा उर्फ आयशा, दिल्ली अब्दुल रहमान और आगरा का रहमान मलिक भी शामिल थे। गिरोह के सदस्य कालेज-शिक्षण संस्थान के अलावा सोशल मीडिया पर रिवर्ट ग्रुप के माध्यम से लड़कियों को जाल में फंसाते थे। गिरोह में कश्मीर की लड़कियां भी शामिल रहती थीं। वह ब्रेनवाश करने का काम करती थीं।
विज्ञापन

इसके बाद दिल्ली से कोलकाता ले जाकर धर्मांतरण कराया जाता था। आरोपियों के संबंध पाकिस्तान, दुबई और कनाडा में बैठे गिरोह के सरगना से सामने आए थे। पुलिस की जांच के मुताबिक, कनाडा का सय्यद दाऊद गिरोह के सदस्यों को फंडिंग करता था। वह विदेश से पैसा भेजा करता था। इसके बाद धर्मांतरण कराने वालों को बांट दिया जाता था। गोवा की आयशा को उसने 8 लाख से अधिक की रकम भेजी थी। पुलिस को इलेक्ट्रानिक साक्ष्य मिल गए। बैंक से भी स्टेटमेंट सामने आ गया। सय्यद दाऊद कनाडा में छिपा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी होगा रेड कार्नर नोटिस
पुलिस ने बताया कि कुर्की की कार्रवाई के बाद आरोपपत्र दाखिल करने की तैयारी है। इसकी रिपोर्ट दूतावास को भेजी जाएगी। आरोपी का रेड कार्नर नोटिस भी जारी कराया जाएगा। इससे उसकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया में तेजी आएगी।


-। झारखंड एटीएस ने पकड़ा था अयान जावेद
झारखंड की रांची जेल में निरुद्ध अयान जावेद को आगरा पुलिस सात मार्च को बी वारंट पर आगरा लेकर आई थी। पुलिस के अनुसार, वो प्रतिबंधित संगठनों से जुड़ा था। धर्मांतरण गिरोह के कई आरोपियों के संपर्क में भी था। वर्ष 2025 में झारखंड एटीएस ने अयान, उसकी पत्नी सहित चार लोगों को धनबाद से पकड़ा था। उसने देहरादून की युवती को जाल में फंसाया था। ऑनलाइन कलमा भी पढ़वा दिया था मगर वो बच गई थी। उसने आयशा को 6 हजार रुपये युवती को मोबाइल दिलाने के लिए ट्रांसफर भी किए थे। पुलिस ने आगरा लाकर उसका धर्मांतरण केस में रिमांड बनवाया था। पूछताछ में उसने कई जानकारी दी थीं। उसके खिलाफ भी आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा।


वर्जन
धर्मांतरण के आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अयान जावेद और सय्यद दाऊद के खिलाफ जल्द चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाएगी।
आदित्य सिंह, डीसीपी साइबर क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed