{"_id":"5f6c1c508ebc3e3ba55e8119","slug":"massive-fire-in-punjab-national-bank-cash-safe","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में लगी भीषण आग, फर्नीचर, कंप्यूटर और दस्तावेज राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में लगी भीषण आग, फर्नीचर, कंप्यूटर और दस्तावेज राख
Thu, 24 Sep 2020 04:29 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 24 Sep 2020 04:29 PM IST
सार
हरीपर्वत के एसएसआई राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आग बैंक के एसी में शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका है। बैंक का कैश सुरक्षित है। स्ट्रांग रूम तक आग नहीं पहुंची।
विज्ञापन
बैंक में लगी आग बुझाने पहुंची दमकल की गाड़ियां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र के संजय प्लेस स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में बुधवार रात तकरीबन दो बजे भीषण आग लग गई। गार्ड ने धुआं निकलता देखकर पुलिस और बैंक अधिकारियों को जानकारी दी। दो घंटे बाद बैंक का चैनल और गेट खोला गया।
इसके बाद दमकल के कर्मियों ने अंदर प्रवेश करके पानी डाला। तब कहीं आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड में कुछ फर्नीचर और कंप्यूटर जल गए। गनीमत रही कि स्ट्रांग रूम तक आग नहीं पहुंची। पुलिस का कहना है कि कैश सुरक्षित है। अग्निकांड में नुकसान का आकलन बैंक अधिकारी कर रहे हैं। आग लगने का कारण शार्ट होने की आशंका है।
विज्ञापन
संजय प्लेस के एफ ब्लॉक में कल्पनिधि टावर के प्रथम तल पर पंजाब नेशनल बैंक की शाखा है। चौकी प्रभारी राजीव सोलंकी ने बताया कि रात तकरीबन सवा दो बजे बैंक परिसर में आग लगी होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस पहुंच गई। कुछ ही देर में चार दमकल भी आ गईं।

Trending Videos
चैनल का ताला तोड़कर अंदर गए दमकलकर्मी
परिसर के अंदर से लपटें निकल रही थीं। मगर, चैनल बंद होने की वजह से दमकलकर्मी अंदर नहीं जा पा रहे थे। इस पर पुलिस ने बैंक अधिकारियों से संपर्क किया। करीब डेढ़ घंटे बाद चैनल का ताला तोड़कर अंदर जाकर दमकल के कर्मचारी आग बुझाने में जुटे। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
थाना हरीपर्वत के एसएसआई राघवेंद्र सिंह ने बताया कि अग्निकांड में एसी, फर्नीचर, कंप्यूटर सहित अन्य दस्तावेज जल गए। वहीं बैंक के स्ट्रांग रूम तक आग नहीं पहुंची। अगर, आग पहुंच जाती तो ज्यादा नुकसान हो सकता था।
बैंक अधिकारियों ने कैश सुरक्षित बताया है। आग लगने का कारण एसी में शार्ट सर्किट होने की आशंका है। हालांकि जांच कराई जा रही है। इसके बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा। बृहस्पतिवार को बैंक में कार्य नहीं हो सका।