Mathura News: ट्रांसपोर्ट नगर में टायर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार रात उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब टायर गोदाम में भीषण आग लग गई। जिससे गोदाम के आसपास रहने वाले लोग दहशत में आ गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के हाईवे स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार रात को टायरों के गोदाम में लगी आग ने आसपास क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। आसपास बने मकानों में रह रहे लोग बेचैन हो गए। आग की सूचना पर पहुंची दमकलों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आग से लाखों रुपये के टायर जलकर राख हो गए।
शहर के भरतपुर गेट निवासी कासिम और भैंसा गोदाम निवासी शहीद साझेदारी में टायरों का काम करते हैं। ये लोग पुराने टायरों की मरम्मत कर उनकी बिक्री करते हैं। ट्रांसपोर्ट नगर में टायरों के इस गोदाम में शनिवार देर रात करीब 11 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ही आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।
क्षेत्रीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना
क्षेत्रीय लोगों ने आगजनी की सूचना पुलिस और दमकल को दी। इसके बाद दमकल मौके पर पहुंच गई। दमकल की छह से अधिक गाड़ियां आग बुझाने में लग गईं। थाना हाईवे की मंडी पुलिस चौकी प्रभारी मनेंद्र सिंह भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए।
करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक गोदाम में रखे करीब ढाई लाख रुपये के टायर जलकर खाक हो चुके थे। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। आग से करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।