Agra Fire: सोल के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू
गोदाम मालिक चंद्रकांत का कहना है कि टिन शेड के नीचे कटर लगा हुआ था। रात में बारिश की वजह से कटर में पानी आया होगा। कटर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।
विस्तार
खंदारी स्थित तक्षशिला कॉलोनी में चंद्रकांत की कबाड़ जूते के सोल का गोदाम है। गोदाम में टिन शेड पड़ा हुआ है। कटर से सोल की कतरन कर काटा जाता है। शनिवार तड़के तकरीबन 4:15 बजे कॉलोनी के लोगों ने गोदाम से लपटें उठती हुई देखी। इस पर लोग घरों से निकल आए। उन्होंने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए।
ये भी पढ़ें - Agra University: बीकॉम, बीएससी में सीटें फुल, प्रवेश के लिए मारामारी
चार दमकलों ने पाया आग पर काबू
सूचना पर चार दमकल पहुंच गई। गार्ड के सूचना देने के बाद गोदाम मालिक भी आ गए। तकरीबन एक घंटे की कवायद के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गोदाम मालिक चंद्रकांत का कहना है कि टिन शेड के नीचे कटर लगा हुआ था। रात में बारिश की वजह से कटर में पानी आया होगा। कटर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।
लाखों का माल आग में जल गया। धुआं होने की वजह से कॉलोनी के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। न्यू आगरा के थाना प्रभारी विजय विक्रम सिंह ने बताया कि गोदाम का लाइसेंस है या नही इस बारे जाँच की जा रही है।