फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Massive fire breaks out at fruit shop in Agra Sikandra Mandi

आगरा: सिकंदरा मंडी में फल की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया लपटों पर काबू; लाखों का नुकसान

Tue, 01 Sep 2026 01:39 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 01 Sep 2026 01:39 PM IST
सार

आगरा के सिकंदरा स्थित सब्जी मंडी में फल की दुकान में भीषण आग लग गई। आग में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन
Massive fire breaks out at fruit shop in Agra Sikandra Mandi
सिकंदरा मंडी में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के सिकंदरा मंडी स्थित फल की एक दुकान में सोमवार देर रात अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते दुकान में रखा बड़ी मात्रा में फल और अन्य सामान इसकी चपेट में आ गया। व्यापारी मानें तो आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझाए जाने से आसपास की अन्य दुकानों तक आग फैलने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दुकान स्वामी ने किसी व्यक्ति द्वारा दुकान में आग लगाए जाने की आशंका जताई है। आग किन परिस्थितियों में लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग की टीम घटना की जांच में जुटी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed