{"_id":"615abfd38ebc3e57153b7397","slug":"massive-fire-breaks-in-plastic-pipe-factory-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: प्लास्टिक के पाइप की फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का माल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: प्लास्टिक के पाइप की फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का माल जलकर राख
Mon, 04 Oct 2021 02:18 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 04 Oct 2021 02:18 PM IST
सार
एत्मादपुर क्षेत्र में रविवार रात को प्लास्टिक के पाइप की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग से मशीनें और माल जलकर राख हो गया। फैक्टरी मालिक के अनुसार लगभग डेढ़ से दो करोड़ का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में रविवार रात को बुढ़िया के ताल पर स्थित प्लास्टिक के पाइप की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। अग्निकांड की सूचना पर फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी ,एसडीएम व फायर बिग्रेड की आधा दर्जन से अधिक गाड़ी मौके पर पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड ने दो घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
फैक्टरी मालिक मनोज गुप्ता ने बताया कि फैक्टरी शार्थक पोली प्लास्टिक प्राइवेट लिमिटेड नाम से है। आग में मशीनें व माल जलकर खाक हो गया है। आग से लगभग डेढ़ से दो करोड़ का नुकसान होने का अनुमान है। शॉट सर्किट से आग लगने की संभावना लग रही है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अनुज कुमार सैनी ने बताया कि प्लास्टिक की फैक्टरी में आग लगी थी। फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। काफी नुकसान हुआ है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन