फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Massive Fire Breaks In Gatta Factory Firozabad

फिरोजाबाद: औद्योगिक क्षेत्र में दो फैक्टरियों में लगी भीषण आग, 1.5 करोड़ का नुकसान

Sun, 28 Feb 2021 09:55 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 28 Feb 2021 09:55 PM IST
सार

  • 12 से अधिक दमकलों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
  • शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, कर्मचारियों ने भागकर बचाई अपनी जान

विज्ञापन
Massive Fire Breaks In Gatta Factory Firozabad
फिरोजाबाद: फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के औद्योगिक क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से दो फैक्टरियों में रविवार दोपहर आग लग गई। आग से करीब 1.5 करोड़ से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। आग पर काबू पाने के लिए एक दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। करीब पांच घंटे के अथक प्रयास के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। हालांकि देरशाम तक आग पूरी तरह से नहीं बुझ सकी थी।

विज्ञापन


राजा का ताल आर्चिड ग्रीन निवासी सुगंध गुप्ता की औद्योगिक क्षेत्र में गोजीवा नाम से एक्सपोर्ट आइटम बनाने की फैक्ट्री है। रविवार को फैक्टरी में श्रमिक काम कर रहे थे। तभी शॉर्ट सर्किट के कारण मशीन के समीप आग लग गई। कर्मचारी आग पर काबू पाते लेकिन इससे पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कर्मचारियों ने भागकर किसी तरह जान बचाई। 
विज्ञापन


आग ने कुछ ही देर में समीप बनी मै. सिमको प्रिंट पैक को भी अपने चपेट में ले लिया। सूचना पाकर फायर विभाग की गाड़ियां और एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र, सीओ सिटी हरिमोहन के साथ सिटी कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। काफी प्रयास के बाद तकरीबन पांच घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मै. सिमको प्रिंट पैक फैक्ट्री के स्वामी नीरज जैन निवासी विभव नगर ने बताया कि हादसा करीब 12 बजे गोजीवा फैक्ट्री में हुआ था। इससे करीब 1.5 करोड़ से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। सीएफओ जसवीर सिंह का कहना है कि आग से करीब 80 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। हालांकि फैक्टरी स्वामी नुकसान का आंकलन 1.5 करोड़ से अधिक का मानकर चल रहे है।

विधायक ने फैक्टरी संचालकों को बंधाया ढांढस 
दो फैक्टरियों में आग लगने की जानकारी पर नगर विधायक मनीष असीजा पहुंच गए। चीफ फायर ऑफिसर से बातचीत कर आग बुझाने के लिए सभी गा ड़ियों को मौके पर बुलाने तथा आग पर काबू पाने के निर्देश दिए। उन्होंने फैक्टरी मालिक से मिलकर सांत्वना दी। भरोसा दिलाया कि आग से नुकसान का आंकलन करा भरपाई का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed