{"_id":"6a17ab393f02fb9a05051460","slug":"massive-crowd-gathers-at-agra-eidgah-for-bakrid-prayers-peace-and-brotherhood-prayed-for-2026-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा ईदगाह में हजारों लोगों ने अदा की बकरीद की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा ईदगाह में हजारों लोगों ने अदा की बकरीद की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ
Thu, 28 May 2026 08:10 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 28 May 2026 08:10 AM IST
सार
आगरा के ईदगाह में बकरीद पर हजारों लोगों ने सामूहिक नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी, वहीं प्रशासन ने सुरक्षा और साफ-सफाई के व्यापक इंतजाम किए।
विज्ञापन
ईद-उल-अजहा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बकरीद (ईद-उल-अजहा) अकीदत और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह ईदगाह पर हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्र हुए, जहां मुख्य इमाम की अगुवाई में ईद की विशेष नमाज अदा की गई।
नमाज के दौरान मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए दुआ मांगी गई। नमाज संपन्न होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
त्योहार के मद्देनजर ईदगाह और आसपास के इलाकों में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था रही। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए रखे।
विज्ञापन
नमाज के बाद अब घरों में सुन्नत-ए-इब्राहिमी पर अमल करते हुए कुर्बानी की रस्म अदा की जा रही है। प्रशासन ने सभी से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।

फतेहपुर सीकरी में ईद-उल-अजहा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर सीकरी में ईद-उल-अजहा शांति और सद्भाव के साथ मनाई गई, जहां शाही जामा मस्जिद समेत कस्बा और देहात की मस्जिदों में हजारों लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी और देश में अमन, शांति व भाईचारे की दुआ मांगी।