फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yamuna Expressway Accident News: Massive Accident On Yamuna Express Way Today At Sadabad

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, आधा दर्जन गाड़ियां आपस में टकराईं, तीन लोगों की मौत, चार घायल

Mon, 09 Nov 2020 02:52 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 09 Nov 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
Yamuna Expressway Accident News: Massive Accident On Yamuna Express Way Today At Sadabad
यमुना एक्सप्रेसवे में दुर्घटना: यमुना एक्सप्रेसवे पर टकराए वाहन - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह भीषण हादसा घटित हो गया। मथुरा बॉर्डर के सादाबाद क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर आधा दर्जन गाड़ियों की टक्कर हो गई। इस भयानक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पांच लोग घायल हो गए। हादसे के घायलों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद हाथरस के डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए। कुल तीन लोगों की मौत इस हादसे में हुई है।
विज्ञापन


हादसे के बाद सड़क पर चीखपुकार मच गई। लोग राहत और बचाव के लिए दौड़ पड़े। राहगीर वाहन चालकों ने घायलों को गाड़ियों से निकालकर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा।
विज्ञापन


माना जा रहा है सोमवार सुबह एक्सप्रेसवे पर धुंध अधिक होने से आधा दर्जन से अधिक वाहन टकरा गए। पुलिस सभी के परिजनों को सूचित कर रही है। हादसे की जानकारी के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को उचित उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों के पहिए थम गए। यातायात को सुचारू करने के लिए पुलिस ने कमान संभाली और दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को रास्ते से हटाने का कार्य शुरू किया। कुछ देर बाद यातायात को सुचारू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed