फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   masmanagment in road construction

सड़क निर्माण में पुरानी ईंटें देख भड़के ग्रामीण

Fri, 27 Dec 2019 10:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
masmanagment in road construction
27एमएनपी-30-किशनी के गांव नगला श्याम में सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : MAINPURI
किशनी। तहसील क्षेत्र की नैगवां ग्रामसभा के गांव नगला श्याम में जिला पंचायत द्वारा सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी करने पर शुक्रवार को ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने निर्माणाधीन सड़क पर प्रदर्शन करके काम रुकवा दिया। चेतावनी दी कि जब तक मानक का पालन नहीं होगा, तब तक निर्माण कार्य नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत द्वारा नैगवां ग्रामसभा के नगला श्याम में 18 लाख की लागत से 270 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है एक सप्ताह से सड़क पर चल रहे काम के दौरान ठेकेदार ने मानकों से खिलवाड़ किया है। सड़क बनवाने में पुराने खड़ंजे को उखाड़कर ठेकेदार ने उन्हीं ईंटों से सीसी रोड की दीवार खड़ी की। निर्माण में मौरंग का प्रयोग न करके सफेद बालू का प्रयोग करके सीमेंट भी कम मिलाया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्रामीणों के विरोध करने पर ठेकेदार ने अनसुना कर दिया। जिस पर ग्रामीण भड़क गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य कुलदीप चौहान, अवनेंद्र चौहान भी मौके पर पहुंचे और ठेकेदार से मानक के अनुसार काम कराने को कहा। इसी बीच गांव की महिलाएं भी वहां पहुंच गईं। ठेकेदार की मनमानी करने पर महिलाओं ने सड़क का काम रुकवाकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर जगदीश शाक्य, रामसिंह शाक्य, राजाराम, छविनाथ, सियाराम, राधेश्याम, अनूप सिंह, भगवत दयाल, मनोज कुमार, संगीता, ज्योति, मंजू, किरन, रामबेटी, ओमादेवी, कमला देवी, श्यामदेवी, निशा, नीलू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क निर्माण में पुरानी ईंटें लगने की जानकारी नहीं है। अगर पुरानी ईंटों और सफेद बालू का प्रयोग हो रहा है तो शनिवार को उसको हटवाया जाएगा। सड़क का निर्माण मानक के अनुसार ही कराया जाएगा।
दीपक कुमार जेई, जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed