फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Masked men brutally beat up a young man in Bah

Agra News: बाह में नकाबपोशों ने युवक को बेरहमी से पीटा

Sun, 08 Feb 2026 02:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 08 Feb 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Masked men brutally beat up a young man in Bah
बाह। अपने घर के बरामदे में हथठेल पर सो रहे युवक को नकाबपोशों ने बेरहमी से इतना पीटा कि उसकी पेशाब छूट गई। घायल युवक ने आवास के रुपये हड़पने वालों पर हमले का शक जताया है। बड़वाया के पंचम सिंह ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार की रात अपने बरामदे में खड़ी हथठेल पर सो रहा था। नकाब बांधे दो लोग आए और कपड़ों से मुंह दबाकर मारपीट करने लगे। पिटाई करते हुए उन्होंने हथठेल से जमीन पर पटक दिया और बेरहमी से मारपीट की। मुंह दबा होने की वजह से वह चीख भी नहीं पाया। मारपीट से सिर, चेहरे, हाथ, पैर में चोट लगी है। पिटाई करने का शक उन्होंने पड़ोस के गांव के युवकों पर जताया है। जिनमें से एक ने आवास दिलवाने के नाम पर दो साल पहले 10 हजार रुपये लिए थे। आवास नहीं बनने पर दो दिन पहले युवक से रुपये वापस मांगे थे। पिटाई किए जाने में हाथ होने की जांच कर कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। बाह पुलिस ने घायल का मेडीकल कराया है। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि मेडीकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed