फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Masked Gang Cuts Through Roof Holds Family Hostage and Loots 30 Kg Silver in Agra

आगरा में सबसे बड़ी डकैती: छत काटकर घर में घुसे 6 नकाबपोश डकैत, घरवालों को बनाया बंधक; 30 किलो चांदी लूट ले गए

Sat, 18 Apr 2026 12:15 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 18 Apr 2026 12:15 PM IST
सार

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में छह नकाबपोश बदमाश छत काटकर घर में घुसे और परिवार को बंधक बनाकर मारपीट की। बदमाश करीब 30 किलो से ज्यादा चांदी और फैक्ट्री का कीमती सामान लूटकर फरार हो गए, जिससे पुलिस गश्त पर सवाल उठे हैं।

विज्ञापन
Masked Gang Cuts Through Roof Holds Family Hostage and Loots 30 Kg Silver in Agra
आगरा में डकैती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में देर रात बेखौफ बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाते हुए छत काटकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। छह नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर परिवार को बंधक बनाकर मारपीट की। करीब 30 किलो चांदी समेत फैक्ट्री का माल लूट ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। थाना पुलिस गश्त पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

प्रकाश नगर के नगला छीदामी  निवासी रामदत्त एक चैन फैक्टरी से चांदी लाकर अपने परिवार व अन्य मजदूरों के साथ आभूषण तैयार करते हैं। शुक्रवार देर रात करीब दो बजे कुछ नकाबपोश बदमाश छत का लेंटर काटकर घर में घुस आए। खटपट की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य जाग गए। बदमाशों ने तमंचा और पिस्टल के बल पर सभी को जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर मारपीट की और पूरे परिवार को बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने मुख्य दरवाजा खोलकर अपने चार अन्य साथियों को भी अंदर बुला लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने घर में रखी करीब साढ़े 30 किलो चांदी और फैक्ट्री से जुड़ा कीमती सामान समेट लिया। वारदात के दौरान परिवार के लोग दहशत में रहे। बदमाश घटना को अंजाम देकर आराम से फरार हो गए। पीड़ित का आरोप है कि सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उल्टा सवाल-जवाब किए गए । उन्हें फटकार भी लगाई। इसके बाद जांच शुरू की गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed