{"_id":"64613b43ab3687635e0df839","slug":"married-womans-dead-body-found-hanging-kasganj-news-c-25-1-157463-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
Mon, 15 May 2023 01:19 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 15 May 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। सिढ़पुरा क्षेत्र के नौगांव गांव में एक विवाहिता का शव रविवार की देर शाम फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने विवाहिता की दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पिता ने पति सहित छह आरोपियों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है। रविवार की शाम कुसुमलता पत्नी हेमेंद्र निवासी नौगांव का शव फंदे पर लटका मिला। इस घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारवा कर जांच किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
दूसरी तरफ घटना की सूचना मृतका के मायके वालपुर रिजोर जनपद एटा को दी गई। मौके पर पहुंचे पिता मौहर सिंह सहित अन्य परिजन ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या किए गए जाने का आरोप लगाया। पिता मौहर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह लगभग एक वर्ष पूर्व हेमेंद्र के साथ किया था। जिसके बाद से ही ससुरालीजन सोने की चेन, अंगूठी, फ्रिज, वाशिंग मशीन आदि दहेज में मांगने लगे। उन्होंने देने में असमर्थता जताई और कई बार समझाने का प्रयास किया। लेकिन ससुरालीजन नहीं माने। उनकी पुत्री को प्रताड़ित करने लगे। पिता ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए ससुरालीजनों ने उनकी पुत्री की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया है। उन्होंने पति हेमेंद्र, ससुर रामभरोसे, सास सरस्वती, हरिओम, भूपेंद्र एवं पिंकी के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है।
कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि विवाहिता का पोस्टमार्टम कराया है। तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।