{"_id":"69cd4665fb97199f810e28c1","slug":"married-woman-working-in-a-tin-shed-dies-under-suspicious-circumstances-agra-news-c-421-1-sagr1004-4769-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: टिनशेड में काम कर रही विवाहिता की संदिग्ध मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: टिनशेड में काम कर रही विवाहिता की संदिग्ध मौत
विज्ञापन
बाह। पुराताल (पुरा कनेरा) में बुधवार दोपहर 2 बजे महिला अंजली (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अस्पताल ले पहुंचे परिजन करंट से महिला की मौत होने की बात कह रहे थे, जबकि डॉक्टरों को महिला के शरीर पर करंट के निशान नहीं मिले।
परिजन के मुताबिक बुधवार की दोपहर 1.30 बजे पुराताल में अंजली पत्नी भोला टिनसेड के नीचे काम कर रही थी। केबल टूटने से टिनशेड में उतरे करंट की चपेट में आने से उसकी चीख निकल गई और अचेत हो गई। आनन फानन में इलाज के लिए बाह सीएचसी पर ले पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बाह सीएचसी के अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि महिला के शरीर पर कहीं भी करंट लगने का निशान नहीं दिखा है। स्वास्थ्य विभाग ने महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर पुलिस भी सूचना भेजी है। पुलिस जांच के बाद ही महिला की मौत की बजह स्पष्ट हो सकेगी।
इंसेट
बसई अरेला में महिला को फंदे पर लटकाने का आरोप
पिनाहट। थाना बसई अरेला क्षेत्र में एक महिला को कथित रूप से फांसी लगाने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस के अनुसार, मंगलवार की रात गांव कल्याणपुरा थाना भिंड (मध्य प्रदेश) निवासी रामनाथ सिंह तोमर ने थाना बसई अरेला में लिखित तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि उनकी बेटी निर्देश निवासी नगला भरी के जेठ, जेठानी आदि ने मिलकर उसे फंदे पर लटकाने का प्रयास किया। घटना के बाद पीड़िता को उसके पति और सास ने फतेहाबाद के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने पीड़िता से घटना की जानकारी ली।