फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cleaner of Hotel Krishna Valley was strangled to death with a rope in Mathura

लिव इन में रह रही थी युवतीः रस्सी से घोंटा साथी का गला, ब्लेड से किए वार, पहचान मिटाने को लाश में लगा दी आग

Sun, 12 Feb 2023 10:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 Feb 2023 10:14 PM IST
सार

मथुरा में बिहार की लड़की के साथ लिव इन में रह रहे युवक की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। युवक की हत्या रस्सी से लगा घोंटकर की गई। यही नहीं उसके शरीर पर ब्लेड से वार किए गए। इसके बाद पहचान मिटाने को शव जलाया गया।   

विज्ञापन
cleaner of Hotel Krishna Valley was strangled to death with a rope in Mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में होटल कृष्णा वैली के सफाई नायक की हत्या में नया खुलासा हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसकी हत्या रस्सी से गला घोंटकर किए जाने की बात सामने आई है। यही नहीं गले, सीधे कंधे और ठुड्डी पर सर्जिकल ब्लेड से वार भी किए गए। इसके बाद पहचान मिटाने को उसे जलाने की कोशिश की गई। 

विज्ञापन


मामला जैंत थाना क्षेत्र के जैंत-छटीकरा के मध्य स्थित पेट्रोल पंप के पास का है। यहां बीती 11 फरवरी की सुबह सरसों के खेत में सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज निवासी अशोक मिश्रा के बेटे आशीष (32) का शव पड़ा मिला। शव अधजला और खून से लथपथ था। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


पिता ने बेटे आशीष के संग लिव इन में रह रही युवती रूपा सिंह निवासी छिलौली गांव, थाना-गुरेमा कोठा, सिवान (बिहार) और उसके मंगेतर आकाश कुमार निवासी नौवापाली गांव, सिवान (बिहार) सहित 4-5 होटल कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहित था आशीष, पूरे परिवार की थी जिम्मेदारी

परिजन ने बताया कि आशीष इकलौता बेटा था। उससे छोटी एक बहन है। पिता के बीमार रहने के कारण पूरे परिवार के पालन पोषण का जिम्मा उसी पर था। बहन की शादी भी उसे करनी थी। इससे पहले ही उसकी हत्या कर दी गई। पिता अशोक मिश्रा ने बताया कि उनका बेटा विवाहित था। उसका विवाह करीब 9 साल पहले हुआ था। आशीष को दो बेटियां, एक बेटा है। उसकी मां व पत्नी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

रूपा के संग लिव इन में रह रहा था आशीष 

करीब 9 माह पहले आशीष मथुरा आया था। यहां नौकरी कर रहा था। उससे पहले वह लखनऊ में नौकरी कर चुका है। सीओ सदर ने बताया कि पिछले साल दिसंबर में आकर बिहार निवासी युवती रूपा आशीष के संग लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। हालांकि बाद में उसकी सगाई आकाश से हो गई। रूपा की शादी होने वाली थी। आशीष की हत्या में युवती और उसका मंगेतर नामजद आरोपी है।

सीओ सिटी प्रवीण मलिक ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने की बात निकलकर आई है। हालांकि उसकी पहचान मिटाने के लिए जलाने की कोशिश की गई, लेकिन चेहरा नहीं जल सका था। 

हत्यारोपी सीसीटीवी फुटेज में कैद

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से ही मृतक आशीष की पहचान हुई है। घटना से पहले वह बाइक पर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके अलावा अन्य सीसीटीवी फुटेज में हत्यारोपी भी कैद हुए हैं। हत्यारोपियों की तलाश के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed