फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   married woman was secretly going with her lover in-laws stopped bus forcibly put her in car and took her away

UP: प्रेमी के साथ चुपके से जा रही थी विवाहिता, ससुराल वालों ने हाईवे पर बस रोकी...जबरन कार में डाल कर ले गए

Sat, 15 Jun 2024 09:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Jun 2024 09:03 AM IST
सार

बस में जा रही महिला का अपहरण उसके ससुराल वालों ने ही किया। बताया गया है कि वो प्रेमी के साथ दिल्ली जा रही थी। सूचना पर ससुराल वाले पहुंच गए और बीच रास्ते में बस रोकने के बाद उसे जबरन कार में डाल ले गए। 
 

विज्ञापन
married woman was secretly going with her lover in-laws stopped bus forcibly put her in car and took her away
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-दिल्ली हाईवे पर हाईवे थाना क्षेत्र के पुराने आरटीओ पुल के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े रोडवेज बस को रोककर उसमें सवार महिला को ससुराल वाले कार में डालकर अपहरण कर ले गए। महिला प्रेमी के साथ बस में दिल्ली की ओर जा रही थी। पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस ने महिला के ससुरालियों को देर शाम आगरा के खंदौली में जाकर पकड़ लिया। उनके चुंगल से महिला को छुड़ाया। देर शाम तक उनसे पूछताछ जारी रही।
विज्ञापन


रिफाइनरी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली 40 वर्षीय महिला, जोकि दो बच्चों की मां है। उसका प्रेम संबंध छाता के एक 26 वर्षीय युवक से हो गया। 11 जून को महिला प्रेमी के साथ चली गई। उसके ससुराल वाले तलाश कर रहे थे। शुक्रवार को महिला प्रेमी के साथ रिफाइनरी थाने पर पहुंची। वहां पुलिस को बताया कि वह प्रेमी के साथ रहना चाहती है। ससुराल वालों से जान का खतरा है। पुलिस ने दोनों के बालिग होने व आपस में रहने के लिए सहमत होने पर उन्हें जाने दिया।
विज्ञापन


इसी बीच किसी प्रकार से महिला के पति को उसके थाने पहुंचने की सूचना मिल गई। पति एक अर्टिगा कार व दो से तीन बाइक पर साथियों को लेकर थाने के सामने पहुंच गया। महिला व उसका प्रेमी थाने से बाहर निकलने के बाद दिल्ली की ओर जा रही एक रोडवेज बस में सवार हो गए। उस बस का पीछा करते हुए महिला का पति पुराने आरटीओ पुल के पास तक पहुंचा। वहां बस को ओवरटेक कर रोक लिया। पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया और महिला को जबरन उतारने के बाद कार में डालकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान महिला का प्रेमी डर के कारण भाग गया। बस चालक ने पुलिस को सूचना दी। थाना हाईवे पुलिस पहुंची। सीसीटीवी खंगाले गए। कार आगरा की ओर जाती दिखी। पुलिस ने रूट मैप बनाया और आगरा पुलिस की भी मदद ली। देर शाम पुलिस को महिला को ले जाने वालों को आगरा के खंदौली से पकड़ने में सफलता हाथ लगी। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि महिला को बरामद कर उसे ले जाने वालों को पकड़ लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। महिला का प्रेमी भी पुलिस के समक्ष आ गया है। तहरीर मिलते ही सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed