फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman thrown out of house for not meeting dowry demand

Agra News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

Sun, 17 Nov 2024 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 17 Nov 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Married woman thrown out of house for not meeting dowry demand
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता को दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव नमैनी निवासी युवती सीमा देवी पुत्री विजयपाल सिंह की शादी कुछ समय पूर्व योगेश निवासी कुआं गांव थाना अकराबाद अलीगढ़ से हुई थी। सीमा का आरोप है कि उसकी शादी में उसके पिता ने 12 लाख रुपये से अधिक खर्च किए थे।
विज्ञापन

इसके बाद भी ससुरालीजन पति योगेश, सास भूरी देवी, ससुर मथुरा प्रसाद, ननद नीतू, ममेरी बहन रेखा व जेठ ओमपाल सिंह उसे तीन लाख रुपये नकद व एक मैक्स पिकअप गाड़ी की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। जब उसने कहा कि उसके पिता यह मांग पूरी नहीं कर सकते हैं। तो उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के सदस्य भूखा प्यासा रखकर उसे प्रताड़ित किए। आठ जुलाई को मारपीट कर बेहोश कर दिया। जानकारी होने पर पहुंचे पिता ने ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया तो उनके साथ गाली-गलौज कर पिता व बेटी को घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed