फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman's body found hanging in Nagla Anoop

नगला अनूप में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Wed, 09 Mar 2022 11:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging in Nagla Anoop
करहल, मैनपुरी। थाना क्षेत्र के गांव नगला अनूप निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शव घर के कमरे में फंदे पर लटकता मिला। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

जनपद इटावा थाना जसवंतनगर क्षेत्र के नगला मरदान निवासी सुखवीर सिंह ने 23 वर्षीय पुत्री मनीषा की शादी वर्ष 2018 में थाना क्षेत्र के गांव नगला अनूप निवासी अनुज प्रताप के साथ की थी। मंगलवार की दोपहर विवाहिता का शव घर के कमरे में लटका मिला। मनीषा की मौत की जानकारी देर शाम मायके पक्ष के लोगों को हो सकी। जिसके बाद थाने पहुंच कर सुसरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मृतका के पिता सुखवीर सिंह ने बताया कि पति अनुज, सास रुपानी, जेठ नीरज, जेठानी रीना आए दिन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। इन लोगों ने पुत्री की हत्या की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। जिसके बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed