फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman reached her in-laws house from maternal home died after consuming poisonous substance

Firozabad: मायके से ससुराल पहुंची विवाहिता, विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान

Sun, 12 Feb 2023 12:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 Feb 2023 12:16 PM IST
सार

थाना पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि सूचना पर पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
Married woman reached her in-laws house from maternal home died after consuming poisonous substance
woman death, महिला मौत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला में भाई के साथ मायके से ससुराल पहुंची विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर ससुरालीजन उसे उपचार के लिए आगरा ले गए। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के थाना लाइनपार अंतर्गत गांव आलमपुर निवासी सोमराज ने अपनी पुत्री मंजू का विवाह वर्ष 2018 में थाना टूंडला के गांव खेड़ा निवासी अनिल कुमार के साथ किया था। उस पर दो बच्चे हैं। शुक्रवार शाम मंजू को उसका भाई ससुराल छोड़ने आया था। भाई के जाने के कुछ समय बाद ही मंजू ने अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी हालत बिगड़ती देख ससुरालीजन उसे उपचार के लिए आगरा ले गए।
विज्ञापन


अस्तपाल में उपचार के दौरान देर रात्रि उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता सोमराज ने ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज के लिए बेटी की जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि सूचना पर पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम कराया है। घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed