{"_id":"66534909bc40adb3e40eb419","slug":"married-woman-murdered-police-sitting-idle-family-members-wandering-appealed-to-the-chief-minister-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की हत्या: हाथ पर हाथ धरे बैठी पुलिस, भटक रहे परिजन... मुख्यमंत्री से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की हत्या: हाथ पर हाथ धरे बैठी पुलिस, भटक रहे परिजन... मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
Sun, 26 May 2024 08:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 26 May 2024 08:06 PM IST
सार
आगरा में एक विवाहिता की ससुराल वालों ने फांसी लगाकर जान ले ली। मामले में मुकदमा दर्ज हो चुका है, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। अभी तक एक भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़ित परिवार ने सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में घर में फांसी लगाकर विवाहिता की हत्या कर दी गई। एफआईआर के एक माह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। एत्माद्दौला पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। दर-दर भटक रहे परिजन ने यह आरोप लगाते हुए अब मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
एत्माद्दौला क्षेत्र में 24 अप्रैल को घर में विवाहिता फंदे से लटकी मिली थी। दो साल पहले ट्रांस यमुना फेज-2 निवासी आकाश सिंह के साथ शादी हुई थी। दहेज हत्या सहित कई धाराओं में पति आकाश, ससुर राजेंद्र सिंह, सास शशि, जेठ अभिषेक और जेठानी कविता के विरुद्ध केस दर्ज किया गया।
मृतक के भाई पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने न तो किसी को गिरफ्तार किया और न ही कोई जांच की। हत्यारोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। भाई ने कहा कि आरोपी केस वापसी के लिए दबाव बना रहे हैं। खुलेआम घूम रहे आरोपियों से जानमाल का खतरा है।