{"_id":"5bc06f55bdec2269436b855a","slug":"married-woman-hanged-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने लगाई फांसी, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने लगाई फांसी, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, की तोड़फोड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 12 Oct 2018 03:24 PM IST
विज्ञापन
मृतक के घर के बाहर बैठी महिलाएं। इनसेट- क्षतिग्रस्त वैन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में बोदला के शरादा विहार में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। गुस्साएं लोगों ने घर के बाहर खड़ी मारुति वैन में तोड़फोड़ भी की।
विज्ञापन
सतेंद्र की सोनिका से शादी हुई थी। वह अपने घर में निर्माण कार्य करा रहा था। इसके चलते बगल में ही किराए के मकान पर पत्नी के साथ रह रहा था। शुक्रवार को सतेंद्र निर्माणाधीन घर में काम के लिए मजदूर लेने के लिए बाजार गया था। इसी बीच सोनिका ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
इसकी सूचना मायके पक्ष को दी गई। वे सीधे सतेंद्र के घर पहुंचे और उस पर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने घर के सामने खड़ी मारूति वैन में तोड़फोड़ भी की। मायका पक्ष के लोगों ने काफी देर तक हंगामा किया। दोनों पक्ष को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन