फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman hanged herself due to domestic violence

Agra News: गृह क्लेश के चलते विवाहिता ने लगाई फांसी

Fri, 20 Jan 2023 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Married woman hanged herself due to domestic violence
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के कुतुबपुर में विवाहिता ने गृह क्लेश के चलते मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

मौत का शिकार कविता(20) पुत्री कालीचरन हुई। बताया गया कि कविता की शादी 29 नवंबर को थाना अकराबाद के सियावली गांव में पिछले वर्ष हुई थी। इस समय वह अपने मायके में रह रही है। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे कविता ने कमरे में जाकर साड़ी से फांसी का फंदा लगा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने जब कविता को पुकारा तो कोई आवाज नहीं आई। जब कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे पर लटकी हुई थी। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। इंस्पेक्टर वीपी गिरी ने बताया कि गृह क्लेश के चलते विवाहिता ने आत्महत्या की है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed