फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman dies in suspicious condition accused of murder for dowry

Agra News: संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोप

Wed, 28 Jun 2023 10:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 28 Jun 2023 10:08 AM IST
सार

विवाह के ढाई साल बाद ही बेटी की मौत से मायका पक्ष के लोग सदमे में हैं। आरोप है कि दहेज के लिए बेटी की हत्या कर दी गई है। 

विज्ञापन
Married woman dies in suspicious condition accused of murder for dowry
थाना ताजगंज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना ताजगंज के नगला कली में मंगलवार को विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस विवेचना कर रही है। उधर, ट्रांस यमुना के जगजीवन नगर में किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन


 ढाई साल पहले हुई थी शादी 

डौकी की रहने वाली रीना (24) की शादी ढाई साल पहले नगला कली के रहने वाले मोनू से हुई थी। परिजन ने पुलिस को बताया कि मोनू आर्केस्ट्रा पार्टी में काम करता है। उनका एक बेटा है। मंगलवार को रीना का शव घर में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी पर मृतका के परिजन आ गए। एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि मामले में दहेज के लिए हत्या की तहरीर दी गई। ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mudiya Mela 2023: मुड़िया मेले के लिए रेलवे ने चलाई एक जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन, यहां देखें समय सारणी

विज्ञापन
विज्ञापन

फंदे पर लटकी मिली किशोरी 

उधर, टेढ़ी बगिया स्थित जगजीवन नगर में भूरी सिंह की 16 वर्षीय बेटी निशा का शव फंदे पर लटका मिला। परिजन ने पुलिस को बताया कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। मृतका की दादी पड़ोसी के यहां बैठी हुई थीं। वह घर में आईं तो पोती को फंदे पर लटका पाया। थाना ट्रांस यमुना के प्रभारी निरीक्षक आनंद प्रकाश ने बताया कि प्रथम दृष्टïया मामला आत्महत्या का है। परिजन अभी ठीक से नहीं बता पा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed