{"_id":"613a69fa8ebc3e7f4a09563c","slug":"married-woman-dies-in-suspicious-circumstances-accused-of-murder-agra-news-agr5069143139","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
रुनकता। कस्बा निवासी महिला किरण (25) की बुधवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल के लोगों ने मायकेवालों को सूचना दिए बगैर ही चुपचाप अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने श्मशान घाट में जाकर परिजनों से पूछताछ की। मामले में मृतका के ताऊ ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
पुलिस के मुताबिक सिकंदरा की रहने वाली किरण की शादी तीन साल पहले रुनकता निवासी सौरभ के साथ हुई थी। बुधवार को उसका शव घर में फंदे से लटकता मिला। ससुराल के लोगों ने पुलिस और मायकेवालों को बताए बगैर आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार के दौरान ही किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
वहीं जानकारी होने पर मायकेवाले भी पहुंच गए। मायकेवालों ने बगैर सूचना दिए अंतिम संस्कार का विरोध किया। हत्या का आरोप लगाया। मृतका के ताऊ महेंद्र ने पुलिस को बताया कि ससुराल के लोग शादी के बाद से ही किरण को परेशान करते थे। उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती थी। उन्होंने सिकंदरा थाने में हत्या की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।