फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman dies after seven months of marriage sailor accused of dowry death brought by air

UP: शादी के सात महीने बाद विवाहिता की मौत, वायुयान से लाया गया दहेज हत्या का आरोपी नौसैनिक

Fri, 14 Jun 2024 10:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 14 Jun 2024 10:26 AM IST
सार

 शादी के सात महीने बाद पत्नी को छत से धक्का देकर मार डालने का आरोप लगाया गया। इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी नौसैनकि को कोच्चि में पकड़ा। यहां से उसे वायुयान से आगरा लाया गया।

 

विज्ञापन
Married woman dies after seven months of marriage sailor accused of dowry death brought by air
गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में दहेज के लालच में छत से धक्का देकर पत्नी की हत्या कर देने के आरोपी को पुलिस ने केरल के एर्नाकुलम स्थित कोच्चि के नेबल बेस से बुधवार को गिरफ्तार किया। ट्रांजिट रिमांड पर उसे वायुयान से आगरा लाकर बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन


शाहगंज के दौरेठा स्थित मुरली विहार में रहने वाला पंकज नौसैनिक है। फरवरी 2023 में उसकी शादी हुई थी। सात महीने बाद 7 सितंबर 2023 को पत्नी के भाई ने बहनोई के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज कराया। वादी के अनुसार उसकी बहन की हत्या दहेज की लालच में छत से धक्का देकर की गई थी।
विज्ञापन


वारदात के बाद पंकज केरल चला गया। वहां कोच्चि नेबल बेस पर तैनात था। आठ महीने से फरार चल रहे पंकज की गिरफ्तारी के लिए पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। इसके बाद मंगलवार को शाहगंज पुलिस गिरफ्तारी के लिए केरल के एर्नाकुलम शहर पहुंची। वहां हार्बर पुलिस की मदद से कोच्चि नेबल बेस से आरोपी को गिरफ्तार किया। कोच्चि में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिल गई। कोच्चि से फ्लाइट से दिल्ली होते हुए आरोपी को आगरा लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ महीने बाद हो सकी गिरफ्तारी
आरोपी नौसैनिक की गिरफ्तारी के लिए पीड़ित दर-दर भटकते रहे। पुलिस लापरवाह बनी रही। लोकेशन मिलने के बाद भी पुलिस ने गिरफ्तारी के प्रयास नहीं किए। केस दर्ज होने के नौ महीने बाद उच्च अधिकारियों से शिकायत होने पर गिरफ्तारी हो सकी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed