{"_id":"65f71a2b92219a1cea0e4aa7","slug":"married-woman-died-under-suspicious-circumstances-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-112674-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
Sun, 17 Mar 2024 09:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 17 Mar 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। ग्राम छितौनी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मोहल्ला पोता नगला एटा निवासी शुबीना (24) पुत्री जलाल की शादी सात माह पहले गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम छितौनी निवासी सरताज पुत्र सरवरे आलम के साथ हुई थी। मृतका की बहन चांद तारा ने बताया कि पिता जलाल ने शुबीना की शादी अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था दो माह पहले बाइक तथा पचास हजार रुपये नकद दिए। आए दिन पति सरताज अपनी पत्नी शुबीना के साथ शराब पीकर मारपीट करता था। पति ने उसकी मारपीट कर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ विजय राणा मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए । पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ ने बताया कि अभी पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।